मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू की 'समीक्षा यात्रा'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू की 'समीक्षा यात्रा'
Share:

बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज और बाल विवाह को बड़ा सामाजिक अभिशाप बताया और कहा कि समाज से इसके उन्मूलन के लिए सामाजिक स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। सीएम ने पूर्व की अन्य यात्राओं की तरह ही विकास कार्यों की 'समीक्षा यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की। समीक्षा यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को बगहा के पतिलार पहुंचे जहां करीब 122 करोड़ के योजनाओं का  शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर राज्य सरकार ने कई बडे निर्णय लिये हैं। दहेज प्रथा और बाल विवाह निषेध कानून कड़ाई से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की तर्ज पर बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरूद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए कानून तो है, लेकिन इसका अनुपालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। अब दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ एक साथ अभियान चलाया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा, कि सबको दहेज वाली शादी से किनारा करने का संकल्प लेना होगा जिससे दहेज प्रथा स्वत: ही बंद हो जाएगी। इसके लिए सामाजिक स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में 21 जनवरी, 2018 को मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है। मानव श्रृंखला का रूट मैप जिलास्तर पर ही तय होगा। अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हों।

मुख्यमंत्री ने शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की मांग पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गयी। इस कानून का लाभ व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। शराब के कारण जिन घरों में हमेशा अनबन बनी रहती थी आज वह परिवार राजी-खुशी से रह रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, फिर भी चोरी छुपे शराब का कारोबार होने की सूचना प्राप्त होती रहती हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने रिमोट कंट्रोल से लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। सभा को खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री मदन सहनी, गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, सांसद सतीश चंद्र दूबे समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। 

नकली नोट छापने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

अमेठी: राहुल के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -