शराब के नशे में घूम आया तीन देशों
शराब के नशे में घूम आया तीन देशों
Share:

नई दिल्ली: न्यू ईयर का जश्न जितना खास होता है उतने ही मजेदार होते हैं सेलिब्रेशन के बाद के किस्सा। ऐसा ही एक रोचक किस्सा हुआ नॉर्वे के रहने वाले शख्स के साथ। न्यू ईयर ईव के मौके पर यह शख्स जश्न के नशे में इतना धुत हो गया कि वो भूल गया कि उसने टैक्सी में बैठे-बैठे तीन देश घूम लिए हैं।


पार्टी करने के नशे में चूर इस शख्स ने अपने घर जाने के लिए कैब बुक कर की और चल पड़ा। नशे के कारण वह भूल गया कि उसका घर वहां से 600 किलोमीटर दूर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में है। इस तरह टैक्सी चलती रही और शराबी यात्री ने 6 घंटे के सफर में तीन देशों के कई शहर घूम लिए। जिसमें डेनमार्क, स्विडन और नॉर्वे था।


पुलिस के अनुसार जैसे ही वो शख्स अपने घर पहुंचा तो अंदर जाकर सो गया। टैक्सी ड्राइवर बाहर खड़ा रहा और पैसों का इंतजार करता रहा. लेकिन कोई भी घर से बाहर नहीं आया। उसकी कार की बैट्री भी खत्म हो गई थी। जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने ऑस्लो पुलिस ने मदद मांगी। पुलिस ने ट्वीट्स के जरिए इस नशे में धुत लड़के की पूरी कहानी बताई।


ड्राइवर की मदद करने के लिए पुलिस ने टोइंग वैन को बुलाया जिसके बाद पुलिस ने नशे में धुत लड़के को उठाया। जिसके बाद वो 1800 नॉर्वेजियन क्रोन का बिल भरने को राजी हो गया। BBC की खबर के मुताबिक, इस शख्स का बोई भी आपराधिक रिकॉरर्ड्स नहीं है।


गूगल मैप के मुताबिक उसके घर का सफल छह घंटा का दिखा रहा था। अपने घर जाते हुए उसने इन छह घंटो में तीन देश घूम लिए। दरअसल, डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन से नॉर्वे की राजधानी ओस्लो जाने के रास्ते में स्वीडन देश भी पड़ता है। इस तरह उसने डेनमार्क, फिर स्वीडन और अंत में अपने देश नॉर्वे का सफर कर लिया।

पाक वायु सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का निधन

अब रोबोट को लगेगी चोट तो खुद कर लेगा ठीक

सोशल मीडिया ने ईरान में भड़काई हिंसा: धर्मगुरु

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -