निर्भया मामले के बाद देश में दुष्कर्म रिपोर्टिंग में हुआ सुधार

निर्भया मामले के बाद देश में दुष्कर्म रिपोर्टिंग में हुआ सुधार
Share:

नई दिल्ली: देश में साल 2012 में हुआ निर्भया मामला और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े नियमों को दोहराने के बाद देखने में आया है कि देशभर में दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि 2012 निर्भया मामले के बाद और पहले की अपराध डाटा विश्लेषण की रिपोर्ट के अनुसार 2013 से अब तक लगातार हरयाणा, राजस्थान और पंजाब राज्यों में अधिक दुष्कर्म मामले दर्ज किये गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 10 पर्यटक यात्री गंभीर

वहीं बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के डाटा के अनुसार कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय स्थित लैंगिक समानता और स्वास्थ केंद्र ने निर्भया मामले को बेहद गंभीर पाया है। हालांकि, दुष्कर्म मामलों के रिपोर्टिंग प्रभाव काफी असमान हैं। निर्भया मामले के बाद, दिल्ली से अतिरिक्त हर 100 किमी पर दुष्कर्म मामले में कमी पायी गयी है। जिले वार किये गए विश्लेषण के अनुसार दिल्ली से दूर क्षेत्रों में, महिला पुलिस थानों की उपस्थिति, लिंग अनुपात और साक्षरता अनुपात दुष्कर्म मामले कम या ना रिपोर्ट करने का बड़ा कारण हो सकता है।

गुजरात: दस जवानों की हत्या करने वाला बिहार का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

गौरतलब है कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच 100000 महिलाओं में 1.4 दुष्कर्म मामले रिपोर्ट किये गए हैं, जिसके अनुसार 2005 से 2012 के आंकड़ों के मुकाबले 33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी है। साथ ही, अनुसंधान में ये भी पाया गया है कि, अधिक महिला पुलिस थानों वाले जिले में निर्भया मामले से बाद बहुत कम रिपोर्टिंग दर्ज कि गयी है। साल 2011 से 2014 के बीच जिला स्तर पर पुलिस को रिपोर्ट किये गए दुष्कर्म मामले अधिक जानकारी देते हैं। यूसीएसडी कि डायरेक्टर अनीता राज के अनुसार, हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर इन मामलों कि बढ़ोतरी जल्द दर्ज कर ली जाती है, लेकिन जिला स्तरीय मानचित्रण वार्षिक बलात्कार के आंकड़ों में अधिक विषमता का खुलासा करता है।

खबरें और भी  

देश में बढ़ रहे जानवरों के हमलों के पीछे क्या इंसान हैं जिम्मेदार?

मध्यप्रदेश: पुलिस खबरियों को दे रही हिदायत, दबिश में सामान मिला तो इनाम देंगे

चक्रवात गाजा: केंद्रीय टीम ने तमिलनाडु में हुए नुकसान का आंकलन शुरू किया

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -