जानिए 8 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में
जानिए 8 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 8 सितम्बर से जुड़ा इतिहास आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत करायेगे. जो कि इस प्रकार से है...

 8 सितम्बर से जुड़ा इतिहास निम्नलिखित है...

1= 1271 - जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन.

2= 1320 - गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना.

3= 1331 - स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया.

4= 1449 - टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया.

5= 1504- इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पणकिया.

6= 1514 - ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया.

7= 1553 - इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण.

8= 1563 - मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया.

9= 1689 - चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया.

10= 1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत.

11= 1923- होंडा प्वाइंट आपदा। सात अमेरिकी नौसेना विध्वंसक कैलिफोर्निया तट से टकरा गया.

12= 1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की.

13= 1952 - जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर.

14= 1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया.

15= 1966 - लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की.

16= 1986 - चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे.

17= 1988 - जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे.

18= 1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ.

19= 1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला.

20= 2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला.

यह भी पढ़े-

जानिए भारत की मिट्टी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

जानिए भारतीय संविधान की कुछ धाराओं के बारे में

बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -