6 रूपए बढ़ा पैट्रोल, डीज़ल के दाम में भी हुई बढ़ोतरी
6 रूपए बढ़ा पैट्रोल, डीज़ल के दाम में भी हुई बढ़ोतरी
Share:

नईदिल्ली। देशभर में पैट्रोलियम के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के तहत अब पैट्रोल के दाम 6 रूपए और डीज़ल के दाम लगभग 3.67 रूपए तक बढ़े हैं। दिल्ली में पैट्रोल 69.4 रूपए के दाम पर उपलब्ध है वहीं अगस्त वर्ष 2014 में पैट्रोल के दाम 70.33 रूपए की कीमत तक पहुॅंच गए थे। 16 जून को पैट्रोल के दाम 65.48 रूपए प्रति लीटर पर थे।

मगर अब ये दाम और बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि पैट्रोल व डीज़ल के दाम करीब 15 दिन के आधार पर तय किए जाने लगे हैं। इन दामों को 1 अप्रैल वर्ष 2002 से ही सरकारी नियंत्रण से मुक्त करवा लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये दाम चार माह के सबसे ऊॅंचे स्तर पर हैं। बताया जा रहा है कि 15 जून तक सरकारी तेल कंपनियों द्वारा माह में 2 बार पैट्रोल व डीज़ल के दाम का आंकलन कर कीमत में कटौती और इजाफा करती थीं। जुलाई से इसका आंकलन प्रतिदिन के आधार पर किया गया। वैश्विक स्तर पर पैट्रोल डीज़ल के दाम परिवर्तित होने का असर भारत में भी होता है। और  इनके दाम में बदलाव आता है। 

अब पैट्रोल पंप्स पर मिलेंगी जेनेरिक दवाऐं!

PM मोदी की पहल: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेंगे LED ट्यूबलाइट और 5 स्टार पंखा

आप भी जानिए क्यों है जीप की SUV हर इंडियन की पसंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -