पाठ्यक्रम में शामिल हो खेल विषय- गोयल

पाठ्यक्रम में शामिल हो खेल विषय- गोयल
Share:

नई दिल्ली : केन्द्र की मोदी सरकार के खेल मंत्री विजय गोयल, खेल विषय को अनिवार्य बनाने के साथ ही स्कूली स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल कराना चाहते है। गोयल का कहना है कि जिस तरह से व्यक्त्वि विकास की दृष्टि से पढ़ाई जरूरी है उसी तरह शारीरिक लाभ के लिये खेल का भी अनिवार्य है, इसलिये स्कूली स्तर पर खेल को एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जाये।

हालांकि उनका यह भी कहना है कि वे इस दिशा में प्रयास कर रहे है। गोयल ने यह बात सीबीएसई की बैठक के अवसर पर कही। खेल मंत्री गोयल ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और खेल प्रतिभाओं ने देश का नाम गौरवान्वित किया है। लेकिन अभी भी देश में खेलों का विकास जरूरी है।

इसके लिये स्कूली स्तर पर खेल को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जाना चाहिये। गोयल ने विद्यार्थियों से यह आह्वान किया है कि वे खेल को अपने जीवन में शामिल करें वहीं स्कूलों से भी यह कहा गया है कि अन्य सभी गतिविधियों के साथ स्कूल में खेल गतिविधियां संचालित हो। खेल मंत्री गोयल ने खेल के कई फायदे भी बैठक के दौरान बताये है।

OMG : जब धोनी ने धोनी को खेलते हुए निहारा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -