इन किचन गैजेट्स से होगा आपका काम आसान
इन किचन गैजेट्स से होगा आपका काम आसान
Share:

आपके काम को आसान बनाने वाले ऐसे कुछ किचन gadgets हैं जिनकी मदद से आपके घंटो का काम चंद मिनटों में हो जाएगा।  हर रोज आपका काफी समय किचन में ही लग जाता है। ऐसे में आपको इन किचन gadgets की सख्त जरूरत है। तो हम आपको बतायेगे कि आपके काम के किचन गैजेट्स कौन है।

कटर 

कटर का काम होता है आपकी हरी पत्तेदार सब्जियों को काटना। इसकी मदद से आपको जिन सब्जियों को काटने में घंटा लगता है और सब्जी को काटते काटते आपके हाथ भी दुख जाते हैं इसकी मदद से आप बिना हाथों में दर्द महसूस किए इसे कुछ मिनटों में ही कर लेंगीं। 

फ्रूट एंड वेजिटेबल पीलर 

ज्यादातर महिलाओं को फलों और सब्जियों का छिलने में बड़ी परेशानी होती है। कई बार को उनके हाथ में चाकू से कट भी लग जाता है। और कई बार छिलका भी लगा रह जाता है लेकिन इस सब परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको जरूरत है पीलर है। इससे कोई भी सब्जी या फल क्यों ना हो उसका छिलका आप बिना मेहनत के आसानी से हटा सकती हैं। 

फूड स्मैशर 

फूड स्मैशर बड़े ही काम की चीज़ है इसके इस्तेमाल से आप किसी भी खाने की चीज़ का आसानी से पेस्ट बना सकती हैं। स्मैश करने के लिए आपको अपने हाथों को भी ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं है ये फूड स्मैशर आपका ये काम आसानी से कुछ सेकेंड में ही कर देगा। 

फूड डायसर 

इसका काम होता है किसी भी फल या सब्जी को सही आकार में काटने का। जैसे आप खीरा काटना चाहें आलू काटना चाहे या फिर सेब काटना चाहें आप इसमें डाल दीजिए दूसरी तरफ से ये बराबर आकार का कटा हुआ बाहर आ जाता है और इसे करने में सिर्फ कुछ सेकेंड्स ही लगते हैं। 

एग क्रेकर

अंडे तो हर घर में ही हर रोज़ बनते हैं लेकिन क्या आप भी इसे तोड़ने के लिए किसी चम्मच या फिर किचन के पत्थर का इस्तेमाल करती हैं तो रुकिये थोड़ा स्मार्ट बनिए। egg craker तो सबके घर में होना ही चाहिए। इससे आसानी से अंडा टूट जाता है। अगर आप चाहें तो अंडे का पीला हिस्सा भी आप अलग कर सकती हैं। इसमें दोनों तरह के options मिलते हैं। 

जल्द आएगा मुड़ने वाला नोटबुक

आईफोन्स की कीमतों में हुआ भारी इजाफा

शाओमी ने लॉन्च किया Mi A1 स्पेशल रेड एडिशन

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -