हिंदूत्व पर केंद्रीय मंत्री के बोल
हिंदूत्व पर केंद्रीय मंत्री के बोल
Share:

सूरत। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गुजरात क्षेत्र के सूरत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं का समर्थन करने वाली पार्टी रही है, यदि कोई भी हमारी नकल करने का प्रयास करता है तो फिर किसी को कोई शिकायत नहीं होगी। मगर जब असली हमारे पास है तो फिर हम नकली से काम क्यों चलाऐं। दरअसल केंद्रीय वित्तमंत्री जेटली गुजरात प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने प्रचार - प्रसार अभियान में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। राहुल गांधी को गुजरात के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने जाने और फिर अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि राहुल गांधी हिंदूत्ववादी नेताओं की नकल कर रहे हैं और हिंदूओं की सहानुभूति बटोरने का प्रयत्न कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कुछ समय पूर्व गुजरात राज्य के सौराष्ट्र में सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी एंट्री गैर हिंदू रजिस्टर में हुई थी। जिसके बाद उन्हें ज्योर्तिलिंग श्री सोमनाथ महादेव के गर्भगृह में प्रवेश नहीं करने दिया गया था बल्कि उन्होंने गर्भगृह के बाहर सामने बने टैंकनुमा आकार में पूजन का जल आदि समर्पित किया था। यहीं से राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर श्री सोमनाथ महादेव को नमस्कार किया था और आशीर्वाद लिया था।

फिर गुजरात में नज़र आऐंगे कांग्रेस के युवराज

ईवीएम पर शबाना का आरोप निकला झूठ

पीएम मोदी का तूफानी दौरा आज

भारतीय सेना के दोहरे शतक पर सहवाग ने दी बधाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -