सावन के महीने में इस भोजन का भोग, दिलायेगा आपको भी पुण्य
सावन के महीने में इस भोजन का भोग, दिलायेगा आपको भी पुण्य
Share:

यह तो आप भी जानते है की फिलहाल समय भगवान शिव जी का चल रहा है ऐसे में न जाने कितने ही भक्त भगवान शिव जी की अराधना में लगे रहते हैं सावन का महीना भगवान शिव जी की आराधना के लिए बड़ा ही उत्तम माना जाता है और इस महीने में पुण्य बड़ी ही असानी से कमाया जा सकता है। शास्त्रों में चन्द्रमा को भगवान शंकर के मस्तक पर स्थान प्राप्त है और देवी गौरी को भू चन्द्र स्वरूप के कुंद पुष्प की ख्याती प्राप्त है। इसी वजह से माता गौरी और भगवान शिव जी दोनों ही चन्द्रमा से प्रेरित हैं। 

भगवान शिव और माता गौरी को खुश करने के लिए शास्त्रों में ग्रहों से संबंधित कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ बताए गए हैं जिनका भोग लगानेए दान करने और खाने से निश्चित ग्रह और देवता प्रसन्न हो जाते हैं। तो आज हम चन्द्रमा से संबधित कुछ ऐसा ही एक व्यंजन के बारे में बात कर रहे हैं जिसका भोग लगाने से पूण्य की प्राप्ति होती है। इसे शास्त्रों में भोजन में खाने और भगवान को अर्पित करने हेतू सर्वश्रेष्ठ माना गया है। तो चलिए अब जानते हैं की यह खास भोजन क्या है।

जिस भोजन की हम बात कर रहे हैं यह खास भोजन कुछ ओर नहीं बल्कि दूध और चावल से बनी खीर है। ऐसा माना जाता है की भगवान शिव को सावन पूर्णिमा पर जो व्यक्ति खीर का भोग लगाता है वो उनके लिए बहुत ही प्रिय बन जाता है। चावल को शास्त्रों में अक्षित कहा गया है अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता तथा गाय के दूध को शास्त्रों में अमृत कहा गया है क्योंकि गाय में 35 कोटी देवी.देवता विराजते हैं। दूध और चावल से बनी खीर शुद्ध रूप से अमृत है तथा इसी को शास्त्रों ने क्षीर सागर कहा है। यह वो स्थान है जहां भगवान नारायण विराजित रहते हैं।

सावन के महीने मे करें माता लक्ष्मी जी को भी खुश, होगा लाभ ही लाभ

संतान प्राप्ति के लिए करे लाल चन्दन से शिवजी का अभिषेक

भगवान को अर्पित करेंगे अगर यह प्रसाद तो सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -