एक ऐसा देश जहां लाशों के साथ मनाया जाता है अजीब त्यौहार

एक ऐसा देश जहां लाशों के साथ मनाया जाता है अजीब त्यौहार
Share:

दुनिया के हर देश में अलग-अलग धर्म और संस्कृतियों के लोग रहते हैं, जिनके रीति-रिवाज भी अलग-अलग होते हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक हर एक चीज़ का अपना तरीका होता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जगह पर मौत के बाद भी एक त्योहार मनाया जाता है, जिसमें लाशों को सजाया और साफ किया जाता है? जी हां, यह अनोखी प्रथा इंडोनेशिया में देखने को मिलती है।

इंडोनेशिया का मा'नेने फेस्टिवल: इंडोनेशिया के टोराजन जनजाति के लोग 'मा'नेने फेस्टिवल' नाम का एक अनोखा त्योहार मनाते हैं। इस त्योहार की खास बात यह है कि इसमें अपने पूर्वजों की लाशों को कब्र से बाहर निकाला जाता है, उनकी सफाई की जाती है और उन्हें नए कपड़े पहनाए जाते हैं। इस जनजाति का मानना है कि मौत के बाद भी आत्माएं अपनी यात्रा पर होती हैं, और इस यात्रा के लिए उन्हें तैयार करना जरूरी होता है।

मा'नेने फेस्टिवल का इतिहास: मा'नेने फेस्टिवल की शुरुआत लगभग 100 साल पहले मानी जाती है। इसके पीछे एक पुरानी कहानी है जो बरप्पू गांव के बुजुर्ग सुनाते हैं। कहानी के अनुसार, टोराजन जनजाति के एक शिकारी पोंग रुमासेक ने जंगल में एक लाश देखी थी। उसने उस लाश को अपने कपड़े पहनाकर उसका अंतिम संस्कार किया। इसके बाद उसकी जिंदगी में काफी अच्छे बदलाव आए, और उसने इस प्रथा को जनजाति में प्रचलित कर दिया।

कैसे मनाया जाता है मा'नेने फेस्टिवल: इस त्योहार की शुरुआत किसी व्यक्ति की मौत के बाद होती है। लेकिन यहां खास बात यह है कि मृतक को तुरंत दफनाया नहीं जाता, बल्कि कई दिनों तक उसकी अगली यात्रा के लिए तैयार किया जाता है। इस दौरान बड़े जानवरों, जैसे बैल और भैंसों का बलिदान दिया जाता है और उनके सींगों से मृतक का घर सजाया जाता है। जनजाति के लोगों का मानना है कि इससे आत्माएं खुश होकर आशीर्वाद देती हैं।

लाशों को सजाने की अनोखी परंपरा: मा'नेने फेस्टिवल के दौरान कई सालों बाद कब्र से लाशों को निकाला जाता है। उन्हें साफ किया जाता है, नए कपड़े पहनाए जाते हैं, और फिर से दफनाया जाता है। इस अनोखे रीति-रिवाज को टोराजन जनजाति बड़े ही गर्व से फॉलो करती है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे पूर्वजों की आत्माएं प्रसन्न होती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती हैं।

ट्रम्प या कमला, किसे वोट दें अमेरिकी ? पोप फ्रांसिस ने दिया बड़ा बयान

अतिक्रमण वाले इलाके में गए कांग्रेस नेताओं को ग्रामीणों ने क्यों लौटाया ?

विदेश में नौकरियों के नाम पर फ्रॉड, 25 एजेंसियों पर पंजाब पुलिस का एक्शन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -