नशे की हालत में कुएं में गिरा शख्स, बचाने के लिए दूसरा कूदा, दोनों की मौत
नशे की हालत में कुएं में गिरा शख्स, बचाने के लिए दूसरा कूदा, दोनों की मौत
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के तराना तहसील के कायथा के पास गांव साकरी में कुएं में गिरकर डूबने से मामा एवं भांजे की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मामा और भांजा कुएं की मुंडेर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस के चलते नशे में उनमें से एक कुएं में गिर गया। दूसरा व्यक्ति उसे बचाने के लिए कुएं में कूदा। दोनों की कुएं डूबने से मौत हो गई।

खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं होमगार्ड के साथ रेस्क्यू टीम को शव निकालने के लिए लगाया गया। कुएं में उतरे रेस्क्यू दल के दो होमगार्ड भी बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम ने 4 घंटे की मशक्कत के पश्चात् दोनों मृतक लोगों के साथ दोनों होमगार्ड को भी कुएं से बाहर निकाला। दोनों होमगार्ड को बेहोशी की हालत में चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक लोगों का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस जांच मामले की पड़ताल में जुट गई है। कहा जा रहा है कि दोनों बृहस्पतिवार रात गांव में कुएं की मुंडेर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी के चलते एक व्यक्ति कुएं में गिर गया। उसे बचाने में दूसरा भी कूद गया। कुआं गहरा होने से दोनों डूब गए। दोनों के रेस्क्यू के लिए कुएं में उतरे होमगार्ड अरुण एवं हुकुम सिंह भी कुंए के अंदर ही बेहोश हो गए। 

गांव के लोगों को इसकी खबर लगी तो वे कुएं के आसपास जमा हो गए। बताया जा रहा है कि राजाराम एवं जीवन रिश्ते में मामा भांजा थे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8 बजे खबर प्राप्त हुई थी कि कायथा के समीप ग्राम साकरी में रहने वाले दो लोगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरे होमगार्ड के दो जवान भी बेहोश हो गए। खबर मिलने के पश्चात् तत्काल SDPO समेत कायथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल तैराकों की सहायता से कुएं में डूबे चारों लोगों की खोजबीन की। चार घंटे की मशक्कत के पश्चात् मृतक मामा-भांजे और दो बेहोश लोगों को बाहर निकाला जा सका। 

अमित शाह ने अहमदाबाद में किया 30 स्मार्ट स्कूलों का उद्घाटन, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे संचालित

महंगाई, रोहिंग्या, कर्ज और आतंकवाद..! कई चुनौतियों के बीच भारत आईं बांग्लादेशी PM शेख हसीना, पीएम मोदी से की मुलाकात

जोधपुर में ईदगाह के पास अवैध निर्माण पर भड़का तनाव, भीड़ ने पुलिस पर भी किया पथराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -