12 टन वजनी पत्थर ने ली किसान की जान

12 टन वजनी पत्थर ने ली किसान की जान
Share:

रतलाम/ब्यूरो: रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धनेसरा में नाले के पास बड़ा पत्थर खिसक कर 45 वर्षीय किसान अर्जुनसिंह  के ऊपर  गिर गया। जिसके बाद पत्थर के नीचे दबने से अर्जुनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे की अर्जुनसिंह अपने खेत के पास पशुओं को चरा रहे थे। शाम करीब पौने चार बजे वे खेत के पास स्थित बने कच्चे नाले के पास से होकर जा रहे थे। नाले के पास स्थित 10 से 12 टन वजनी पत्थर पकड़कर निकलने का प्रयास कर रहे थे, तभी पत्थर खिसककर उनके ऊपर जा गिरा। शव को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।

इससे  किसान अर्जुनसिंह पत्थर के नीचे दब गए। उनके पशु आसपास के खेतों में जाने पर अन्य किसानों ने खोजबीन की तो अर्जुनसिंह पत्थर के नीचे दबे दिखे। कुछ ही देर में गांव में खबर फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सब्बलों की मददे से पत्थर हटाने का प्रयास किया, लेकिन पत्थर नहीं हटा। बारिश के चलते पत्थर के नीचे मिट्टी का कटाव हो गया था, इसके चलते पत्थर गिर गया।

ट्रैक्टर की मदद से पत्थर हटाकर अर्जुनसिंह को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कीचड़ होने से करीब एक किमी दूर सड़क तक उनका शव खटिया (पलंग) पर रखकर ले जाया गया। इसके बाद एक वाहन से शव जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया। माना जा रहा है कि बारिश के चलते पत्थर के नीचे मिट्टी का कटाव हो गया था, इसके चलते पत्थर गिर गया। उनका शव पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।

साढ़े तीन लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

हारने के बाद भी BJP के इस प्रत्याशी ने मनाया जमकर जश्न, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस

VIDEO! धार में दिखा बारिश का भयावह रूप, इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -