सऊदी अरब में हुआ दर्दनाक हादसा, एक साथ 9 भारतीयों की हुई मौत

सऊदी अरब में हुआ दर्दनाक हादसा, एक साथ 9 भारतीयों की हुई मौत
Share:

सऊदी: सऊदी अरब के जेद्दा शहर में एक दर्दनाक दुर्घटना में 9 भारतीयों की मौके पर ही जान चली गई। यहां भारतीय मिशन ने बुधवार मको जानकारी दी है कि पश्चिमी इलाके जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। मिशन ने इस बारें में बोला है कि वह इस घटना में प्रभावित परिवारों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता भी देने का काम किया जा रहा है। जेद्दा इस्लाम की सबसे पवित्र नगरी मक्का का मुख्य प्रवेश द्वार है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने X पर पोस्ट को साझा करते हुए कहा है कि “हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र जेद्दा के पास हुए एक सड़क हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।” दूतावास ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, "जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों एवं परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एक विशेष हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है।"

हिन्दुस्तान के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस हादसे और जानमाल की हानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि, "इस दुर्घटना और जान गंवाने वालों के बारे में जानकर दुखी हूं। जेद्दा में हमारे महावाणिज्य दूत से बात की, जो प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं। वे इस दुखद स्थिति में हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

आगे की अपडेट जारी है....

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
- Sponsored Advert -