2 लड़कियों से चल रहा था युवक का अफेयर, कुछ ऐसा हुआ अंत

2 लड़कियों से चल रहा था युवक का अफेयर, कुछ ऐसा हुआ अंत
Share:

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, यहाँ एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। युवक का दो लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था, मगर जब एक लड़की ने शादी का दबाव डाला, तो उसने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला। युवक दूसरी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने पहली प्रेमिका को कुएं में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले की तहकीकात के पश्चात् आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के डूंगरिया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम भूताह छाबड़ी की है। यहां के एक कुएं में एक लड़की की लाश मिली थी। मामले की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मर्ग कायम कर तहकीकात आरम्भ की। डूंगरिया पुलिस चौकी और थाना जुन्नारदेव की टीमों ने गहनता से तहकीकात की एवं शव की शिनाख्त कराई। तहकीकात के चलते मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच बीते 2 वर्षों से प्रेम संबंध थे। मृतका आरोपी से शादी करना चाहती थी, मगर आरोपी विकास आरसे का किसी और लड़की से भी अफेयर था। इसी कारण से उसने अपनी पहली प्रेमिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची। विकास ने विवाद के चलते लड़की को कुएं में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय विकास आरसे को गिरफ्तार कर लिया है।

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि 26 अगस्त को ग्राम छाबड़ी, डूंगरिया चौकी में एक कुएं में लड़की की लाश होने की खबर प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तथा पूरे मामले की तहकीकात के पश्चात् सच्चाई सामने आ गई। मृतका 25 अगस्त को विकास के साथ जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों ने छाबड़ी में बैठकर खाना खाया, तथा उसी समय युवक ने लड़की को जान से मारने के इरादे से कुएं में धकेल दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

धूम फिल्म देखकर शख्स ने बनाया भोपाल म्यूजियम में चोरी का प्लान, ऐसे हुआ नाकाम

योगी सरकार ने अपर्णा यादव को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

सबसे बड़ा महल, सोना जड़ी गाड़ियां..! ब्रूनेई के इन सुल्तान से मिलेंगे पीएम मोदी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -