आदमपुर उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, भाजपा से आए सत्येंद्र सिंह को दिया टिकट

आदमपुर उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, भाजपा से आए सत्येंद्र सिंह को दिया टिकट
Share:

चंडीगढ़: पंजाब की आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सतेंद्र सिंह को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील गुप्ता ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी है। खास बात है कि सिंह गत माह ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। बता दें कि, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में जाने के बाद आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

हिसार के नयोली खुर्द से आने वाले सतेंद्र सिंह वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, किन्तु उन्हें शिकस्त झेलना पड़ी थी। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हरियाणा की इस VIP सीट पर प्रत्याशी उतारने वाली AAP पहली पार्टी है। फिलहाल, भाजपा या कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य को मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, किन्तु कुलदीप लगातार अपने बेटे को टिकट दिलाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सिंह ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में गत माह हिसार में पार्टी ज्वाइन की थी। उनका कहना था कि वह AAP की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं और वह आदमपुर के विकास के लिए काम करेंगे। खबरें हैं कि केजरीवाल ने आदमपुर सीट पर दावेदारी पेश करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं।

राजराजा चोल के शासन के दौरान नहीं था हिंदू धर्म: कमल हासन

'गुमशुदा हो गए हैं' सनी देओल, गुरदासपुर में लगे हैं तलाश करने के पोस्टर

रावण दहन पर हुआ अश्लील डांस, कांग्रेस नेताओं को पैसे उड़ाते देख बोली BJP- 'ये कौन सा गांधीवाद'

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -