'हिन्दू देवी-देवताओं का बहिष्कार करो..', कहने वाले AAP विधायक राजेंद्र पाल का कांग्रेस में स्वागत

'हिन्दू देवी-देवताओं का बहिष्कार करो..', कहने वाले AAP विधायक राजेंद्र पाल का कांग्रेस में स्वागत
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका देते हुए दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सीमापुरी से विधायक गौतम का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव और पवन खेड़ा ने पार्टी में स्वागत किया। यह घटनाक्रम आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए INDIA गठबंधन के दो सदस्य दल, AAP और कांग्रेस के गठबंधन के बीच हुआ है। 

गौतम का पार्टी में आना दिल्ली में कांग्रेस के लिए भी एक महत्वपूर्ण लाभ है, क्योंकि यह सबसे पुरानी पार्टी अगले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपने खोए हुए मतदाता आधार को पुनः प्राप्त करना चाहती है। बता दें कि, पेशे से वकील राजेंद्र पाल गौतम 2014 में AAP में शामिल हुए थे और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। गौतम को AAP सरकार में अहम पद दिए गए थे, उन्होंने केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण, एससी और एसटी, जल और सहकारी समितियों सहित विभिन्न विभागों को संभाला।

 

हालाँकि, अक्टूबर 2022 में, गौतम ने एक सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम में भाग लिया था, जहाँ लोगों को हिन्दू विरोधी शपथ दिलवाई गई थी। इस कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों को हिन्दू देवी-देवताओं का बहिष्कार करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद राजेंद्र पाल गौतम की काफी आलोचना हुई थी और फिर मजबूरी में AAP सरकार को उन्हें मंत्री पद से हटाना पड़ा था। हालाँकि, नेता की विवादित बयानबाज़ी बाद में भी जारी रही और फिर उन्होंने रामचरितमानस का बहिष्कार करने की मांग कर दी। गौतम खुद को बौद्ध बताते हैं, लेकिन बौद्ध संगठन और धर्मगुरु ही उनका विरोध करते हैं। बौद्ध संगठनों ने लोगों को हिन्दू देवी-देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ दिलवाने पर कहा था कि इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो बुद्ध के नाम पर ये सब कर रहे हैं, जबकि तथागत बुद्ध के ये विचार नहीं थे। हालाँकि, अब हिन्दू विरोधी उन नेता का कांग्रेस में स्वागत किया गया है, तो ये देखना भी दिलचस्प होगा कि वो कांग्रेस को अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में कितना लाभ दिलवा पाते हैं। 

देश के 9 एयरपोर्ट पर शुरू हुई डीजी यात्रा सेवा, जानिए क्या मिलेगा इसका लाभ?

अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर बिडेन 9 आरोपों में दोषी करार, 16 दिसंबर को सजा

मां ने मोबाइल चलाने से किया मना तो नाबालिग ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -