AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, जानिए किन्हें, कहां से बनाया उम्मीदवार?

AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, जानिए किन्हें, कहां से बनाया उम्मीदवार?
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में एकला चलो का निर्णय लेने वाली AAP ने अब प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिससे अब तक कुल 61 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने लाडवा सीट से जोगा सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जहां सीएम नायब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है। वहीं, विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ रही हैं तथा AAP ने यहां कविता दलाल को उम्मीदवार बनाया है। AAP ने गुरुग्राम से निशांत आनंद को मैदान में उतारा है।

AAP ने निम्नलिखित उम्मीदवारों को विभिन्न सीटों पर उम्मीदवार बनाया है:
अंबाला कैंट: राज कौर गिल
यमुनानगर: ललित त्यागी
कैथल: सतबीर सिंह
करनाल: सुनील बिंदाल
पानीपत रूरल: सुखबीर मलिक
गनौर: सरोज बाला राठी
सोनीपत: देवेंद्र सिंह
गोहाना: शिव कुमार रंगीला
बड़ौदा: संदीप मलिक
सफीदो: निशा देशवाल
तोहाना: सुखविंदर सिंह गिल
कलांवली: जसदेव निक्का
सिरसा: शाम मेहता

आम आदमी पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में सम्मिलित हैं:
उकलाना: नरेंद्र उकलाना
नारनौद: राजीव पाली
हांसी: राजेंद्र सोरखी
हिसार: संजय सतरोदिया
बादली: हैप्पी लोचाब

केजरीवाल को कोर्ट से झटका, AAP नेता दुर्गेश पाठक को मिली राहत

'जेल में रहने लायक हैं ये लोग...', BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

एशियाई गेम्स में योगा के शामिल होने से परेशान सद्गुरु, कही ये बड़ी बात

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -