दिल्ली जल संकट के लिए AAP ने माँगा INDIA गठबंधन का साथ, कहा- भाजपा के खिलाफ करें प्रदर्शन

दिल्ली जल संकट के लिए AAP ने माँगा INDIA गठबंधन का साथ, कहा- भाजपा के खिलाफ करें प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज गुरुवार को हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी लेने की पार्टी की लड़ाई मेंINDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियों से समर्थन मांगा। हालाँकि, AAP और कांग्रेस का गठबंधन तो कब का टूट चूका है। आगामी दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनावों में दोनों दलों ने अकेले अकेले लड़ने की घोषणा कर दी है। यही कारण रहा कि, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार सुप्रीम कोर्ट में पलट गई और बोली कि,  हमारे पास एक्स्ट्रा पानी है ही नहीं, तो हम दिल्ली को क्या दें ? इससे पहले AAP और कांग्रेस दोनों कह रहे थे कि, हिमाचल तो पानी छोड़ रहा है, लेकिन भाजपा शासित हरियाणा उसे आगे नहीं जाने दे रहा, जबकि हरियाणा सरकार लगातार कह रही थी कि, उसे हिमाचल से कोई एक्स्ट्रा पानी मिल ही नहीं रहा, फिर भी वो अपने कोटे से ज्यादा पानी दिल्ली को दे रहा है। बहरहाल, दिल्ली में जल संकट बरक़रार है और अब AAP सांसद ने इसके लिए अपने सहयोगियों से मदद मांगी है।   

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को प्रायोजित करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि, "वे विरोध प्रदर्शन करते हैं और नाटक करते हैं। अगर वे वास्तव में चाहते हैं कि दिल्ली को पानी मिले तो उन्हें हरियाणा भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।" संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी लेने के लिए 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी। हरियाणा भाजपा शासित है। 

उन्होंने कहा, "मैं INDIA गठबंधन की पार्टियों से इस लड़ाई में हमारा समर्थन करने की अपील करता हूं। हम हरियाणा से अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं।" दिल्ली भाजपा ने बुधवार को आतिशी पर पानी की कथित चोरी और कालाबाजारी से ध्यान भटकाने के लिए 'नाटक' करने का आरोप लगाया और मांग की कि AAP सरकार को उसकी 'निष्क्रियता' के लिए बर्खास्त किया जाना चाहिए।

'पीएम मोदी ने वॉर रुकवा दी, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए..', NEET मामले पर राहुल गांधी का तंज, दी आंदोलन की चेतावनी

रोजगार पर अच्छी खबर: अप्रैल महीने में ESIC से जुड़े 16.47 लाख नए सदस्य, एक साल में EPFO में 1.39 करोड़ नए लोग शामिल

'तो हम सभी 90 सीटें जीतेंगे..', हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राज बब्बर का बड़ा दावा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -