'AAP केवल पोस्टर्स तक सिमट जाएगी, जीतेगी तो भाजपा ही..', गुजरात चुनाव पर भूपेंद्र पटेल की भविष्यवाणी

'AAP केवल पोस्टर्स तक सिमट जाएगी, जीतेगी तो भाजपा ही..', गुजरात चुनाव पर भूपेंद्र पटेल की भविष्यवाणी
Share:

अहमदाबाद: इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल ने इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। इससे पहले के चुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी दम भर रही है। हाल ही में पंजाब में धमाकेदार जीत के बाद AAP गुजरात में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। 

मीडिया से बात करते हुए सीएम पटेल ने कहा कि, 'आम आदमी पार्टी ही क्या, कोई भी राजनितिक पार्टी चुनाव लड़ सकती है। यह लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन बात जब भाजपा की आती है, तो किसी भी पार्टी का जादू नहीं चल पाएगा। गांधीनगर के निकाय चुनाव के दौरान भी AAP को लेकर बढ़ा चढ़ाकर बातें की गई थीं। लेकिन भाजपा के 44 में से 41 सीट जीतने के बाद उनका सपना चकनाचूर हो गया।' 

सीएम पटेल ने आगे कहा कि AAP सिर्फ पोस्टरों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, 'जनता ने ठान लिया है कि गुजरात में विपक्ष को गिनी-चुनीं सीटें ही दी जाएंगी। चाहे कांग्रेस हो या AAP, थोड़ी सी सीटों पर ही उन्हें संतोष करना पड़ेगा। अब भी राज्य की जनता भाजपा को पसंद करती है। हम लगातार जनता के लिए काम करते रहेंगे। हमारा ट्रैक रेकॉर्ड बताता है कि जनता की पहली पसंद भाजपा है और छठी बार लोगों की सेवा का अवसर मिलेगा।'

अब्दुल सत्तर ने शिवसेना को दिया धोखा, अपनी पार्टी को हरवाया और AIMIM के इम्तियाज़ को जिताया ?

अखिलेश को देख मुस्कुराए CM योगी, कंधे पर रखा हाथ..., क्या है इस मुलाकात के सियासी मायने ?

लगातार दूसरी बार CM पद की शपथ ले रहे प्रमोद सावंत, पीएम मोदी-जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज मौजूद

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -