सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बीच भी AAP की 'चुनावी पॉलिटक्स' जारी, भोपाल में रैली करेंगे केजरीवाल और मान

सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बीच भी AAP की 'चुनावी पॉलिटक्स' जारी, भोपाल में रैली करेंगे केजरीवाल और मान
Share:

भोपाल: देश की राजधानी दिल्ली की सरकार इन दिनों शराब घोटाले में बुरी तरह घिरी हुई है। जहां एक ओर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के मामले में जेल में कैद हैं, तो वहीं दूसरी ओर  भ्रष्टाचार के मामले में जेल में कैद पूर्व जेल मंत्री सत्येंद्र जैन भी लगभग एक साल से जमानत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनावी सियासत जारी है।

दरअसल, दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद AAP गुजरात विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीतने से गदगद है। AAP का फोकस अब मध्य प्रदेश पर है, जहां इस साल ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी क्रम में दिल्ली के सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को भोपाल में एक बड़ी सियासी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के CM भगवंत मान भी उपस्थित रहेंगे। हालांकि, पंजाब इस समय खालिस्तानी आतंक और सूबे पर बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। किन्तु, पंजाब और शराब घोटाले की फ़िक्र छोड़ केजरीवाल और मान ने चुनावी पॉलिटिक्स खेलने का फैसला लिया है। 

बता दें कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वैसे तो मध्यप्रदेश में प्रमुख रूप से भाजपा और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिलती रही है। लेकिन अब, दिल्ली के बाद पंजाब और गुजरात के प्रदर्शन को AAP मध्य प्रदेश में भी दोहराना चाहती है। इसलिए हाल ही में पूरे मप्र की कार्यकारिणी को भंग करने के बाद AAP अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश में है। 

'आतंकियों को देखा तो सुरक्षा एजेंसियों को सूचना क्यों नहीं दी?', राहुल गाँधी से CM सरमा का सवाल

'गाय बेहद पवित्र, नरक में सड़ते हैं गौहत्यारे..', इलाहबाद HC ने कहा- गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार

भारत सरकार 'लोकतंत्र' की हत्यारी, चीन 'शान्ति' का पुजारी ! - विदेशी धरती से राहुल गांधी का भाषण

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -