IIFA में ऐश्वर्या राय संग जमकर नाचे अभिषेक बच्चन, इंटरनेट पर छाया VIDEO

IIFA में ऐश्वर्या राय संग जमकर नाचे अभिषेक बच्चन, इंटरनेट पर छाया VIDEO
Share:

IIFA 2024 में बॉलीवुड से लेकर साउथ के स्टार्स का जलवा देखने को मिला। इस के चलते कई स्टार्स ने अवॉर्ड नाइट में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऐश्वर्या एवं आराध्या के साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो IIFA 2022 का है। यह अवॉर्ड शो अबू धाबी के यास आइलैंड में हुआ था तथा इस बार भी आयोजन यास आइलैंड में ही किया गया।

IIFA 2022 के वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन एवं बेटी आराध्या बच्चन के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोग अभिषेक बच्चन को चीयर करते दिख रहे हैं। अब अभिषेक का पत्नी और बेटी के साथ हिट गाने ‘ततड़ ततड़’ पर नाचते हुए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिषेक डांस करते-करते ऐश्वर्या के बगल में बैठी अपनी बेटी आराध्या को फ्लाइंग किस भी दे रहे हैं। IIFA 2022 के चलते अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या 10 साल की थीं।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) इवेंट 27 सितंबर को शुरू हुआ तथा 29 सितंबर को समाप्त हुआ। IIFA 2024 अवॉर्ड में ऐश्वर्या राय को उनकी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सेरेमनी में हनी सिंह, शिल्पा राव एवं शंकर-एहसान-लॉय जैसे म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस कार्यक्रम में रेखा, शाहरुख खान, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, हेमा मालिनी, कृति सेनन, करण जौहर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे जैसे कई स्टार्स सम्मिलित  हुए। वहीं, फंक्शन में शाहरुख़ खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला।

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

हमास-हिजबुल्लाह के बाद अब हूथियों पर बरसा इजराइल, यमन में हुई बमबारी, कई हताहत

सीरिया से लेकर ईरान-सऊदी तक आतंकी नसरल्लाह की मौत का जश्न, बस भारत में...?

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -