अब अपने प्रोफेशन के अनुसार करें रत्न धारण, मिलने लगेगी सफलता

अब अपने प्रोफेशन के अनुसार करें रत्न धारण, मिलने लगेगी सफलता
Share:

मानव जीवन में कई तरह की परेशानियां देखी जा सकती हैं। यह परेशानी किसी भी चीज से जुड़ी हो सकती है। लेकिन यह भी सच है कि मानव जीवन की हर परेशानी का हल अवश्य है, बस जरूरी है कि उन परेशानी के हल का पता लगाना। ऐसे ही कुछ लोग अपने काम में सफल नहीं हो पाते। वह जो भी काम करते हैं, उसमे उन्हे असफलता ही मिलती है। अगर आप भी अपने काम में दिन पर दिन असफल हो रहे हैं, तो यहां पर आज हम आपको शास्त्र के माध्यम से कुछ ऐसे रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप आपने काम के अनुसार धारण करते हैं, तो निश्चित ही इससे आपको लाभ होगा।

1. अगर आप वकील हैं तो – बृहस्पति, बुध और शनि को वकालत का गृह माना जाता है। वाणी और सलाह की शक्ति को मजबूत करने से यहां लाभ हो सकता है। वकीलों के लिए सबसे उत्तम रत्न पीला पुखराज और पन्ना होगा। इससे करियर में सफलता के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा।

2. डॉक्टर हैं तो – सूर्य, चंद्र और शुक्र डॉक्टर से संबंध रखने वाले गृह माने जाते हैं। इनके साथ मंगल का संबंध हो, तो व्यक्ति सर्जन और बुध का संबंध हो तो फिजिशियन बनता है। सर्जन के लिए माणिक्य या मूंगा लाभकारक होता है। फिजिशियन के लिए पन्ना लाभदायक होता है। अन्य दशाओं में डॉक्टरों को मोती धारण करना चाहिए।

3. इंजीनियर हैं तो- बुध, शनि, मंगल और राहु व्यक्ति को तकनीकी शिक्षा देते हैं। अगर आप सिविल इंजीनियर हैं तो मूंगा या नीलम लाभकारी होगा। अगर कंप्यूटर से संबंध रखते हैं, तो गोमेद अच्छा रहेगा, अन्य दशाओं में नीलम और पन्ना धारण करना चाहिए।

4. कला, संगीत या मीडिया के क्षेत्र में हैं तो- ये क्षेत्र शुक्र, चंद्र और बुध से संबंध रखते हैं। इन क्षेत्रों से संबंध रखने वालों को हीरा या ओपल जरुर धारण करना चाहिए। गायन या लेखन के लिए पन्ना धारण करें, साथ ही लाल रंग के या आग्नेय रत्न धारण करे से परहेज करना चाहिए।

5. राजनीति या प्रशासन से संबंध रखते हों तो – सूर्य, चंद्र, मंगल या बृहस्पति के कारण व्यक्ति राजनीति या प्रशासन में जाता है। अगर राजनीति में सफलता चाहते हैं, तो पीला पुखराज धारण करना चाहिए। प्रशासन या उच्च पद के लिए माणिक्य धारण करना चाहिए। माणिक्य और पुखराज एक साथ पहनने से राजनीति में विवाद की संभावना बन सकती है।

 

यह उपाय जो घर की नकारात्मक शक्ति को करते हैं पूरी तरह खत्म

मनचाही जाॅब न मिलने से हैं परेशान, तो अब कर लें ये काम

बस एक समुद्री मोती, जो जीवन से अज्ञानता को खत्म करता है

कई बीमारियों से रक्षा करता है, पारद धातु का ये कड़ा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -