कन्नौज रेप कांड के आरोपी नवाब सिंह के करीबी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध कोल्ड स्टोरेज को किया धवस्त

कन्नौज रेप कांड के आरोपी नवाब सिंह के करीबी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध कोल्ड स्टोरेज को किया धवस्त
Share:

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र के बलनापुर गांव में एक अवैध कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के करीबी रिश्तेदार द्वारा अवैध रूप से बनवाया गया था। तिर्वा तहसील प्रशासन ने पहले ही नोटिस चस्पा कर अवैध निर्माण को हटाने की चेतावनी दी थी, किन्तु जब निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की तथा इसे जमींदोज कर दिया।

कोल्ड स्टोरेज "श्री बांके बिहारी" के नाम से बनाया गया था तथा इसे अरविंद पुत्र राजाराम के नाम पर पंजीकृत किया गया था। निर्माण के लिए लगभग 450 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किया गया था। अब प्रशासन ने इसे अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव वर्तमान में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अवैध कोल्ड स्टोरेज में नवाब सिंह का पैसा भी लगा हो सकता है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब नवाब सिंह ने नौकरी दिलाने का लालच देकर 15 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया। लड़की की बुआ उसे नवाब सिंह के पास लेकर आई थी, जिनके साथ उसके नाजायज संबंध थे। 12 अगस्त की रात, लड़की अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह के कॉलेज गई थी। लड़की की बुआ को भी इस मामले में सह-आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

मिट्टी में मिल गया मोईद खान का करोड़ों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स! इस कारण उठाया गया बड़ा कदम

'पहले 370 पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें राहुल गांधी..', जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर बोले किशन रेड्डी

किसानों के ऋण माफ़ी मुद्दे को कवर कर रहीं दो महिला पत्रकारों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा !

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -