चैन की नींद लेने के लिए अपनाएं ये उपाय

चैन की नींद लेने के लिए अपनाएं ये उपाय
Share:

शारीरिक गतिविधि जितनी आवश्यक है, उतना ही शरीर को पर्याप्त आराम देना भी जरूरी है, और इसके लिए नींद अहम भूमिका निभाती है। जब हम सोते हैं, तो शरीर के साथ-साथ हमारा दिमाग भी विश्राम करता है। दिनभर की थकान के बाद एक सुकून भरी नींद लेना स्वस्थ रहने के लिए बेहद आवश्यक है। खराब नींद के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे वजन बढ़ना, जिससे डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याएं, मूड स्विंग्स और तनाव बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की तनावमुक्त नींद लेना जरूरी है।

सात से आठ घंटे की नींद लेना तो महत्वपूर्ण है ही, इसके साथ ही सही समय पर सोना भी आवश्यक है। कई बार लोगों को नींद नहीं आती और वे देर रात तक जागते रहते हैं, फिर सुबह देर तक सोकर नींद पूरी करने की कोशिश करते हैं, जो कि हानिकारक है। सही समय पर और बेहतर नींद के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

1. रोजाना सुबह व्यायाम करें
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल आप खुद को अधिक सक्रिय महसूस करते हैं, बल्कि नींद के पैटर्न में भी सुधार होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि सोने से ठीक पहले भारी व्यायाम न करें।

2. सोते समय फोन और टीवी से दूर रहें
रात में सही से नींद न आने या देर तक जागने का सबसे बड़ा कारण स्क्रीन टाइम हो सकता है। कुछ लोग काम के कारण जागते हैं, जबकि ज्यादातर लोग फोन चलाते या टीवी देखते रहते हैं। धीरे-धीरे इस आदत को कम करना चाहिए, क्योंकि स्क्रीन की रोशनी नींद में रुकावट डालती है। सोने से करीब एक घंटे पहले फोन और टीवी से दूर रहें।

3. रात का खाना खाने और सोने में अंतर रखें
अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि खाना सही से पच जाए। इसलिए रात का खाना खाने और सोने के बीच कम से कम 2 से 2.5 घंटे का अंतर रखें। साथ ही हल्का और सुपाच्य भोजन करें, जिसमें कम शुगर हो। खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना भी लाभकारी होता है।

4. कैफीन वाली ड्रिंक्स का सेवन कम करें
काम के बीच थकान महसूस होते ही लोग अक्सर चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। अगर आप दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं, तो यह नींद न आने की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

5. अच्छी नींद के लिए सही वातावरण बनाएं
अच्छी नींद के लिए सही वातावरण भी जरूरी है। कमरे की रोशनी हल्की रखें, क्योंकि अधिक रोशनी से नींद में रुकावट हो सकती है। कमरे का तापमान भी संतुलित होना चाहिए, न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म। सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से भी अच्छी नींद आती है, लेकिन सोने से पहले फलों के सेवन से बचें।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये चीजें, निखर उठेगी त्वचा

इन गलतियों के कारण तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड, आज ही छोड़े

डांट या मारकर नहीं... ऐसे छुड़ाएं बच्चों की मोबाइल की लत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -