सर्वपितृ अमावस्या पर राशिनुसार अपनाएं ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

सर्वपितृ अमावस्या पर राशिनुसार अपनाएं ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

सनातन धर्म में अमावस्या व्रत का खास महत्व है तथा आश्विन मास की अमावस्या तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या व्रत का पालन किया जाता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या व्रत का पालन 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को किया जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है कि इस विशेष दिन पर बिना तिथि देखे तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म करना चाहिए। जिन लोगों ने पितृपक्ष के चलते अपने पूर्वजों को तर्पण नहीं दिया है, उन्हें इस दिन अवश्य यह कर्म करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, राशि के अनुसार दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। आइए आपको बताते हैं सर्वपितृ अमावस्या पर कौन-से उपाय किए जा सकते हैं:

राशि अनुसार सर्वपितृ अमावस्या के उपाय:
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक चांदी, तांबे या पीतल के बर्तन का दान करें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक हरी सब्जियों का दान करें।
कर्क राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को कौओं को काला तिल खिलाना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक लाल रंग का वस्त्र या तांबे का बर्तन दान कर सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को चावल का दान करना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सफेद या हल्के रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक तांबे के बर्तन का दान कर सकते हैं।
धनु राशि: धनु राशि के जातक जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें।
मकर राशि: मकर राशि के जातक गुड़ का दान करें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि के जातक जल दान करें, इससे लाभ मिलेगा।

रोजाना करें एक ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना

पितृ पक्ष समाप्त होते ही इन राशियों पर लगेगा ग्रहण, हो जाएं सावधान

आज रात करें ये खास उपाय, घर में होगी धनवर्षा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -