दशहरे के दिन अपना लें ये अचूक उपाय, ख़त्म होगी आर्थिक तंगी

दशहरे के दिन अपना लें ये अचूक उपाय, ख़त्म होगी आर्थिक तंगी
Share:

इस वर्ष दशहरा शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। इसके अतिरिक्त, प्रभु श्री राम ने इस दिन लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसकी कैद से मुक्त किया था। इस दिन मंगल और शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अतिरिक्त, इस दिन किए गए कुछ अचूक उपायों से मनुष्य के जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दशहरे के उपाय
दशहरे के दिन शमी के वृक्ष से जुड़े उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। रात को शमी के पेड़ या पौधे के नीचे दीपक जलाने से व्यक्ति को कानूनी मामलों से छुटकारा प्राप्त होता है तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गरीबी दूर करने के उपाय
दशहरे के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दशहरे की शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पास के किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। इसके अतिरिक्त, अपराजिता के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास होता है तथा दुश्मनों से छुटकारा प्राप्त होता है।

करियर में तरक्की के उपाय
करियर और व्यापार में तरक्की पाने के लिए दशहरे का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति पर आई हर बाधा टल जाती है तथा तरक्की में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

धन, संपत्ति और खुशहाली के उपाय
दशहरे, यानी विजय दशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पक्षी के दर्शन करने से धन-संपत्ति बढ़ती है तथा जीवन में खुशहाली आती है।

सफलता पाने के उपाय
यदि आप बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है, तो दशहरे के दिन पीले रंग के कपड़े में रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें। इसे जनेऊ और मिठाई के साथ किसी राम मंदिर में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

महाष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

100 साल बाद दशहरा पर बन रहा राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -