बुरहानपुर, खंडवा के बाद सतना में भी BJP की जीत, जानिए किस शहर में कौन चल रहा आगे?

बुरहानपुर, खंडवा के बाद सतना में भी BJP की जीत, जानिए किस शहर में कौन चल रहा आगे?
Share:
भोपाल: मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव नतीजों के परिणाम सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से 3 में कांग्रेस एवं सिंगरौली में AAP ने बढ़त बना ली है। यह बीजेपी के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है। सतना में बीजेपी की जीत साफ़ हो गई है। बीजेपी के योगेश ताम्रकार ने तकरीबन 30,000 से ज्यादा मतों से जीत हासिल की तथा कांग्रेस MLA सिद्धार्थ कुशवाहा को मात दी। 45 वार्ड में से 22 पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। कांग्रेस 17 पर, BSP एक पर और अन्य पांच सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। 
 
वही सिंगरौली में पहली बार अरविंद केजरीवाल की AAP की प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल की बढ़त 13 हजार से ज्यादा मतों की हो गई है। 5 हजार वोट के लगभग पहुंच गई है। यह सभी 11 महापौर सीटें बीजेपी के पास थी, जिसे बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने तीन विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारा था। इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार एवं सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा एवं यह तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं। 
 
मध्य प्रदेश में 11 नगर निगमों की स्थिति:-
नगर निगम - भाजपा प्रत्याशी - कांग्रेस प्रत्याशी - स्थिति (कौन आगे-कौन पीछे)
इंदौर - पुष्यमित्र भार्गव - संजय शुक्ला - भाजपा आगे  
भोपाल - मालती राय - विभा पटेल  -  भाजपा आगे
ग्वालियर - सुमन शर्मा - शोभा सिकरवार - कांग्रेस आगे  
जबलपुर - डॉ. जितेंद्र जामदार -  जगत बहादुर सिंह - कांग्रेस आगे  
खंडवा - अमृता यादव - आशा मिश्रा - भाजपा की जीत
बुरहानपुर - माधुरी पटेल - शहनाज अंसारी - भाजपा की जीत
छिंदवाड़ा - अनंत धुर्वे - विक्रम आहाके - कांग्रेस आगे  
उज्जैन - मुकेश टटवाल - महेश परमार - भाजपा आगे 
सिंगरौली - चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा -अरविंद चंदेल - आप आगे (रानी अग्रवाल)
सतना - योगेश ताम्रकार -सिद्धार्थ कुशवाहा - भाजपा की जीत
सागर  -संगीता तिवारी- निधि जैन - भाजपा आगे 
 
मध्य प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर पद के चुनावों में दिलचस्प हालात बन गए है। बीजेपी ने बुरहानपुर में जीत हासिल की है। वहीं, 6 और शहरों में आगे चल रही है। कांग्रेस की बढ़त अब केवल 3 शहरों में आगे नजर आ रही है। 
Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -