दिल्ली-पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस-AAP का ब्रेकअप, विधानसभा में अकेले लड़ने का ऐलान
दिल्ली-पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस-AAP का ब्रेकअप, विधानसभा में अकेले लड़ने का ऐलान
Share:

चंडीगढ़: पंजाब और दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में दरार पड़ गई हैं। कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए AAP के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा। हु्ड्डा ने कहा कि हम अकेले ही विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने मोदी कैबिनेट में हरियाणा के दो मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर और राव इंद्रजीत सिंह के शामिल होने पर कहा कि अभी देखना होगा कि वे बतौर कैबिनेट मंत्री कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले AAP की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी कहा था कि सूबे में हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। उन्होंने कहा था कि AAP इस साल के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की पूरी 90 सीटों पर अकेले उतरेगी। बता दें कि दिल्ली में भी AAP बिना कांग्रेस से गठबंधन किए अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने विगत 6 जून को इसकी पुष्टि की थी। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि कांग्रेस के साथ पार्टी का गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था और यह दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं रहेगा। दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होंगे। दिल्ली में CM आवास पर गुरुवार को पार्टी विधायकों के साथ हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया। 

'कांग्रेस को इसका खामियाज़ा भुगतना होगा..', मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी ?

हिन्दू संत की 500 वर्ष प्राचीन प्रतिमा लौटाएगा ब्रिटेन, तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई थी

MP के सरकारी दफ्तर में युवक के साथ दरिंदगी! खून की उल्टियां होने तक बेरहमी से पीटा और...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -