सुहागरात के बाद हुआ कुछ ऐसा कि आगबबूला हो गया दूल्हा, थाने पहुंचा मामला

सुहागरात के बाद हुआ कुछ ऐसा कि आगबबूला हो गया दूल्हा, थाने पहुंचा मामला
Share:

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया के साथ धूमधाम से शादी करने के बाद सुहागरात के दौरान बौखलाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसने आरोप लगाया कि दुल्हन किन्नर है तथा इसके कारण उसे धोखे का सामना करना पड़ा। इस शोर-गुल को सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए।

दूल्हे के परिवार ने तुरंत दुल्हन के परिजनों को बुलाया। जब दुल्हन का परिवार पहुंचा, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दूल्हा जहां अपनी दुल्हन पर किन्नर होने का आरोप लगाता रहा, वहीं दुल्हन और उसके परिवार ने दूल्हे को नपुंसक बताया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मामला अब थाने तक पहुंच गया है तथा पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। दूल्हा-दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि कौन सही है और कौन गलत।

यह घटना गंगानगर इलाके के एक गांव की है, जहां 11 जुलाई को दूल्हे की शादी गौतमबुद्धनगर निवासी लड़की से हुई थी। 12 जुलाई की रात दूल्हे ने अपने परिवार को संदेह जताया कि दुल्हन किन्नर है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए तथा लड़के वालों ने तुरंत दुल्हन के परिवार को सूचित किया। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के आरोप को अस्वीकार किया, यह कहते हुए कि उनकी बेटी किन्नर नहीं है, बल्कि दूल्हा नपुंसक है। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, जबकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं।

मौलाना तौकीर रजा ने किया सामूहिक धर्मांतरण का ऐलान, 23 लड़के-लड़कियों को मुस्लिम बनाने की तैयारी, TMC नेता भी कह चुके हैं यही बात

डेढ़ साल तक बलात्कार करता रहा मौलवी, तंग आकर नाबालिग पीड़िता ने खा लिया जहर, AAP नेता और मस्जिद का अध्यक्ष भी आरोपी

मदरसे जा रही 12 वर्षीय बच्ची का किडनैप और रेप, चाक़ू की नोक पर दरिंदे ने किया बलात्कार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -