'पेरिस फैशन वीक 2024' में छाई ऐश्वर्या राय, आलिया ने लूटी लाइमलाइट

'पेरिस फैशन वीक 2024' में छाई ऐश्वर्या राय, आलिया ने लूटी लाइमलाइट
Share:

'पेरिस फैशन वीक 2024' में बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, जबकि आलिया भट्ट ने भी अपनी अदाओं से सबका ध्यान खींचा। ऐश्वर्या जब रेड बैलून गाउन पहनकर रैंप पर उतरीं, तो सभी की निगाहें उन पर थम गईं। उनकी खूबसूरती और ग्रेस ने दुनियाभर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

रेड ऑउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने रेड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई एवं अपनी आंखों को आइलाइनर से डिफाइन किया। खुले बालों में वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। रैंप पर वॉक करते हुए उन्होंने दर्शकों को फ्लाइंग किस दी तथा हाथ जोड़कर उनके प्यार के लिए धन्यवाद किया। उनकी ग्रेसफुल वॉक ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GRAZIA India (@graziaindia)

वहीं, कपूर खानदान की बहू एवं  बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस बार पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया। आलिया ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सारी लाइमलाइट लूट ली। वह ब्लैक एवं सिल्वर मैटेलिक आउटफिट में किसी डीवा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग सिल्वर ईयररिंग्स पहने और बालों को वेट लुक में खुला रखा। मिलियन डॉलर स्माइल के साथ जब आलिया रैंप पर उतरीं, तो लोग उन्हें देख कर क्रेजी हो गए। प्रशंसकों का इतना प्यार देखकर आलिया भी बेहद खुश हो गईं।

कैसे बर्ताव करती है दीपिका पादुकोण की बेटी? खुद एक्ट्रेस ने बताया

हिजबुल्लाह पर इजराइल का सबसे बड़ा हमला, 500 की मौत, 57 मुस्लिम देश करेंगे मदद?

इस किरदार ने राघव जुयाल को किया मानसिक रूप से प्रभावित, खुद किया बड़ा खुलासा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -