कैमरे को देखते ही अचानक ऐश्वर्या राय ने किया कुछ ऐसा, देखती रह गई आराध्या

कैमरे को देखते ही अचानक ऐश्वर्या राय ने किया कुछ ऐसा, देखती रह गई आराध्या
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, मगर उनके प्रशंसकों के दिलों में उनका जलवा बरकरार है। दुबई में एक अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने के बाद ऐश्वर्या अब अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस फैशन वीक में सम्मिलित होने पहुंची हैं। इवेंट से उनकी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, और हमेशा की तरह इस बार भी उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा है।

पेरिस फैशन वीक के एक इवेंट में ऐश्वर्या प्रिंटेड ओवरसाइज्ड लॉन्ग जैकेट पहने नजर आईं। उन्होंने मिडिल पार्टेड खुले बालों एवं हल्के ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। एक वीडियो में ऐश्वर्या कैमरे की ओर देखकर आंख मारती हुई भी दिखाई दे रही हैं, जिसकी वजह से दुनियाभर के प्रशंसक उन पर फिर से फिदा हो गए हैं।

प्रशंसकों का मानना है कि ऐश्वर्या अब फिर से अपने पुराने खुशमिजाज अंदाज में लौट आई हैं। उन्हें इस प्रकार ग्लो करता देख प्रशंसक भी बेहद खुश हैं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी दिखाई दी, जो पिंक स्वेटशर्ट और जींस में बहुत प्यारी लग रही थीं। ऐश्वर्या और आराध्या को साथ देखकर प्रशंसकों का दिन बन गया है। क्या आपको भी ऐश्वर्या का ये हैप्पी अंदाज पसंद आया?

क्या रितेश देशमुख तोड़ पाएंगे सलमान खान का का रिकॉर्ड?

हादसे का शिकार हुआ मशहूर एक्टर, ICU में भर्ती

'पैसा फेंक तमाशा देख', आखिर किस पर भड़के मुकेश खन्ना?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -