जीएसटी से वकीलों को मिले छूट - माकन
जीएसटी से वकीलों को मिले छूट - माकन
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने माल एवं सेवा कर, जीएसटी से छूट हेतु अभिभाषकों की मांग के समर्थन में दिल्ली में धरना दिया। धरने के लिए, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट परिसर को चुना। अजय माकन ने अभिभाषकों को उनके चैंबर्स हेतु उपलब्ध करवाए जाने वाले बिजली सप्लाय कनेक्शन्स, हेतु छूट उपलब्ध करवाने की मांग की।

इसी दौरान उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर विधेयक को लेकर चर्चा की। वे वकीलों को इस कर व्यवस्था से बाहर लाए जाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि, अभिभाषकगण पर इस तरह के टैक्स नहीं लगने चाहिए। इससे उनकी व्यवस्था प्रभावित होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों का उन्होंने जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि, केंद्र सरकार की नीतियां असफल रही हैं। ऐसे में वे देशभर में प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस समर्थक, अभिभाषक और गणमान्यजन मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। हालांकि प्रदर्शन के दौरान, पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया गया था। कांग्रेस नेता केंद्र सरकार का जमकर विरोध कर रहे थे।

पत्नी को टिकट नहीं मिला तो बहू के लिए कर रहे प्रचार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव ने डाली दो भाइयों में फूट

सिंघवी के खिलाफ दायर होगा मानहानि का केस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -