देर रात रणबीर कपूर के घर पहुंचे आकाश और अर्जुन कपूर

देर रात रणबीर कपूर के घर पहुंचे आकाश और अर्जुन कपूर
Share:

रणबीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन रात 12 बजे से ही शुरू हो गया। इस मौके पर उनकी मां नीतू कपूर सहित कई बड़े सेलेब्रिटीज उनके घर पहुंचे। इन खास पलों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रणबीर की मां नीतू कपूर अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आधी रात को उनके घर पहुंचीं। इसके अलावा, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रणबीर के खास दोस्त आकाश अंबानी भी इस पार्टी में आधी रात को शामिल हुए। अर्जुन कपूर भी रणबीर के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए उनके घर आए थे।

इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी शामिल है, जो रणबीर के बहुत करीबी दोस्त माने जाते हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने भाई के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने रणबीर के साथ कई तस्वीरें लगाईं। इन तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर रिद्धिमा ने लिखा, "मेरे छोटे भाई को जो अब छोटा नहीं रहा, हैप्पी बर्थडे। आई लव यू सो मच।" इन तस्वीरों में रिद्धिमा ने रणबीर और आलिया की शादी की भी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सभी काउच पर बैठकर पोज दे रहे हैं।

'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला

'तीन पीढ़ियां भी 370 वापस नहीं ला सकेंगी..', कांग्रेस-NC पर अमित शाह का हमला

अमिताभ पर लगा ऐश्वर्या काे नजरअंदाज करने का इल्जाम, सिमी ग्रेवाल के कमेंट ने मचाई-खलबली

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -