गजब बिहार! गंडक नदी पर बना बाँध टूटा, गाँवों में बाढ़ जैसे हालात, अधिकारी बोले- इसके लिए चूहे जिम्मेदार

गजब बिहार! गंडक नदी पर बना बाँध टूटा, गाँवों में बाढ़ जैसे हालात, अधिकारी बोले- इसके लिए चूहे जिम्मेदार
Share:

पटना: बिहार में शराबबंदी के बाद जब्त की गई शराब की एक बड़ी खेप निपटाने का आरोप चूहों पर लगा था। राज्य के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बांधों को तोड़ने के लिए चूहों को पहले ही जिम्मेदार बताया था। तब इसपर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और ललन सिंह में जमकर ठनी भी थी। अब ललन सिंह जनता दल यूनाईटेड (JDU) के प्रमुख हैं और सरकार भी JDU की ही है। ऐसे में सरकारी अधिकारीयों ने सीवान में अचानक गंडक नहर का बांध टूटने का इल्जाम चूहों पर मढ़ दिया है। दरअसल, गंडक नदी का बाँध टूटने से पानी गांव में घुस आया है और वहां अफरातफरी का माहौल है। पानी के धार से मिट्टी का तेज गति से कटाव हो रहा है, जिसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा मिट्टी भराव और राहत कार्य किया जा रहा है। 

 

रिपोर्ट के अनुसार, मामला सीवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले खवासपुर गांव का है। गंडक नहर के पानी का दबाव बढ़ने से बांध टूट गया और पानी का बहाव गांव में तेजी से घुसने लगा, जिसके बाद बांध से सटा गांव खवासपुर में बाढ़ जैसा मंजर बन गया। गांव में अचानक पानी घुसने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग मौके पर पहुंचकर कड़ी जद्दोजहद से पानी को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है।

गंडक विभाग के SDO घटनास्थल पर टूटे हुए बांध का जायजा लेने पहुंचे। यदि विभाग द्वारा जल्द ही इस बांध की मरम्मत नहीं की गई तो कई और गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं और उनकी फसल पानी में डूब सकती है। वहीं, अधिकारी बांध ढहने के लिए चूहों को जिम्मेदार बता रहे हैं। अधिकारियों की दलील है कि चूहों ने बांध को जगह-जगह से कुतर दिया और स्थिति यह हो गई कि अंदर ही अंदर इन इनके बिलों में पानी भरने से बांध टूट गया। बता दें कि, 2017 में भी इसी प्रकार बांध ढहने का इल्जाम चूहों पर लगा था। तब तत्कालीन जल संसाधन मंत्री ने विस्तार से बताया था कि चूहे किस तरह जिम्मेदार हैं। अधिकारीयों ने अब इस बांध के ढहने में उसी फॉर्मूले की जानकारी दी है।

राघव चड्ढा के कारण ज्ञानी हरप्रीत सिंह को छोड़ना पड़ा अकाल तख़्त का अध्यक्ष पद ? रघुबीर सिंह को मिली जिम्मेदारी

असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 जिलों के 29 हजार लोग बुरी तरह प्रभावित, Video

कश्मीर: NIA ने आतंक समर्थकों पर लिया एक्शन तो तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाए मनगढंत आरोप !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -