रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने किया भारत के रुख का स्वागत, कहा- पीएम मोदी की टिप्पणी सही

रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने किया भारत के रुख का स्वागत, कहा- पीएम मोदी की  टिप्पणी सही
Share:

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने शुक्रवार (16 दिसंबर) को एक बार फिर यूक्रेन विवाद पर पीएम नरेंद्र मोदी के रुख का स्वागत किया है, जो तमाम तरह की हिंसा को समाप्त करने और कूटनीति के मार्ग पर चलने का आह्वान करता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, 'हम पीएम मोदी को उनके शब्दों के रूप में ही लेते हैं और उनकी टिप्पणियों का स्वागत करते हैं। रूस के साथ जुड़ाव पर दूसरे देश अपना निर्णय खुद लेंगे। हम युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ समन्वय जारी रखेंगे।

वेदांत पटेल ने ये टिप्पणी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति और युद्ध को ख़त्म करने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर एक सवाल का  जवाब देते हुए की। बता दें कि, सितंबर में समरकंद में SCO समिट के अवसर पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि 'आज का युग युद्ध का नहीं है।' उन्होंने खाद्य, ईंधन सुरक्षा और उर्वरकों की समस्याओं के समाधान के तरीके खोजने की जरुरत पर भी जोर दिया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में भारत की भूमिका के संबंध में सवाल किए जाने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि, 'कोई भी देश जो शांति में शामिल होने में रुचि रखता है और इस (रूस-यूक्रेन) युद्ध को ख़त्म करने में रुचि रखता है, उसे यूक्रेनी भागीदारों के साथ घनिष्ठ साझेदारी में ऐसा ही करना चाहिए।' पीएम मोदी की शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई वार्ता के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी विदेश विभाग की ये टिप्पणी विशेष रूप से आई है।

अपने दूतावास बेचकर कर्जा चुकाएगा कंगाली में डूबा पाकिस्तान, शाहबाज़ सरकार ने तय की कीमत

'पुरुषों जैसे कपड़े पहनने वाली महिलाओं को मिलेगी सजा..', इस मुस्लिम मुल्क में पारित हुआ कानून

2 साल के बच्चे को निगल गया हिप्पो, इस तरह बची मासूम की जान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -