अमिताभ बच्चन ने बताया जलसा में क्यों फहराने लगे तिरंगा?, लोगों को दी खास सलाह

अमिताभ बच्चन ने बताया जलसा में क्यों फहराने लगे तिरंगा?, लोगों को दी खास सलाह
Share:

अमिताभ बच्चन को उनके बेहतरीन अंदाज के लिए जाना जाता है। अपने काम और अपने अंदाज के लिए वह मशहूर हैं और दूसरी तरफ अपने दिल की बातें सोशल मीडिया और ब्लॉग में लिखने में भी वह आगे रहते हैं। अब इन सभी के बीच हाल ही में अपने रीसेंट ब्लॉग में उन्होंने तिरंगे के बारे में लिखा है। जी हाँ और इस ब्लॉग में उन्होंने बताया है कि इलाहाबाद वाले घर पर 15 अगस्त सन 1947 में जब तिरंगा फहराया था तो कितना गर्व और देशभक्ति वाला भाव मन में आया था। जी हाँ और वह उस वक्त काफी छोटे थे। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने यह भी लिखा कि वह जलसा में कबसे और क्यों तिरंगा फहराने लगे। आप देख सकते हैं फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। यह बहुत गर्व की बात है।'

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने याद करते हुए लिखा है कि, 'आम नागरिकों को कुछ खास दिनों के अलावा झंडा फहराने की इजाजत नहीं थी। इसके बाद सांसद नवीन जिंदल कोर्ट गए और झंडा फहराने का अधिकार लिया।' वहीं आगे अमिताभ बच्चन लिखते हैं, जैसे ही फैसला उनके पक्ष में आया, मैं अपना राष्ट्रीय ध्वज तुरंत अपने घर पर फहराना शुरू किया। जो लोग संडे मीट के लिए आते वे जलसा के गेट पर इसे नोटिस करते। आगे उन्होंने यह भी लिखा- 'झंडा फहराने के कुछ प्रतिबंध भी होते थे कि कैसे इसे उतारा जाए, कैसे फहराया जाए, साइज, मैटीरियल, यह खादी का होना चाहिए। 2014 तक बंगलौर जिसे अब बेंगलुरु कहते हैं, के एक खास स्टोर से खरीदा जाता था। अब हर में इसके लिए कैंपेन चलना चाहिए कि हर घर में इसे गर्व से फहराया जाए।'

आगे अमिताभ बच्चन ने वो वक्त भी याद किया जब 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली थी। जी हाँ, उन्होंने लिखा- 'वह यादें 15 को मिली स्वाधीनता की। 5 साल का मैं अपने इलाहाबाद के घर में हाथ में तिरंगा लिए, बरामदे में देशभक्ति, पहचान, अपना तिरंगा, हमारा तिरंगा होने के गर्व से भरा हुआ।।। पुरानी यादों से वापस आते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक शूट के लिए मुझे कुछ लाइन्स गाने के लिए कही गईं, मैंने गाईं।।। राष्ट्रीय भावनाओ से किसी भी तरह का जुड़ाव गर्व की बात है।' इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने तिरंगे की एक तस्वीर भी ट्वीट की है, इसके साथ लिखा है, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा।

धमाकेदार होगा कॉफी विद करण सीजन 7 का दूसरा एपिसोड, सारा-जाह्नवी खोलेंगे राज

दो लड़कों के बीच दबी नजर आईं काजोल की बेटी, OOPs मोमेंट का हो गई शिकार

बेगम करीना के लिए शेफ बने सैफ अली खान, बनाया लजीज खाना

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -