फ्रांस के एक होटल में घुसा बंदूक और विस्फोटकों से लैस व्यक्ति !

फ्रांस के एक होटल में घुसा बंदूक और विस्फोटकों से लैस व्यक्ति !
Share:

पेरिस : फ्रांस के नीस शहर में हुए आंतकी हमले के कुछ ही दिनों बाद दक्षिणी फ्रांस के बोल्लेन शहर के एक होटल में एक बंदूकधारी के घुस जाने से हड़कंप मच गया। वहां के स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शख्स ने पूरे होटल को बंधक बना लिया। प्रवक्ता ने बताया कि युवक ने फॉर्मूला वन होटल को बंधक बनाया।

उन्होने बताया कि फिलहाल होटल को बंधक बनाए जाने के मकसद का पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल के पास बने ए7 मोटरवे क्षेत्र को खाली करवा दिया गया है। खबर है कि हमलाव रेक पास विस्फोटक सामग्री और चाकू भी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले उसका होटल मैनेजर के साथ किसी बात पर बहस हुआ। आगे उससे बात करने की कोशिश की जा रही है। होटल को चारों ओर से घेरा जा चुका है और साथ ही बम स्कवॉड भी घटना स्थल पर पहुंच गया है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -