पुलिस में शामिल न किए जाऐं पशु : गांधी

पुलिस में शामिल न किए जाऐं पशु : गांधी
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पुलिस में घोड़ों के उपयोग पर अपनी असहमति जताई है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि पुलिस बलों के लिए पशुओं को हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि वे शक्तिमान की मौत से बेहद दुखी हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीपुल्स फाॅर एनिमल्स के लिए भी कार्य करती हैं और पशुओ व वन्य जीवों को लेकर वे संजीदगी अपनाती हैं।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि घोड़ों को पुलिस बल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को हुई झड़प के दौरान बुरी तरह पीटे जाने के बाद शक्तिमान ने अपना एक पांव खो दिया था। 13 वर्षीय घोडे को कृत्रिम टांग लगाई गई थी। इस दौरान वे पुलिस लाईन में थे। शक्तिमान प्रशिक्षित घोड़ा था। वर्षों से इसे उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा था। 

इस घोड़े का काफी समय तक इलाज किया गया मगर देहरादून में उसकी मौत हो गई। सांसद हेमा मालिनी ने शक्तिमान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखकर जानकारी दी कि शक्तिमान इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने लिखा कि शक्तिमान इज़ नो मोर। शक्तिमान के साथ वाकया होने की रिपोर्ट को लेकर कहा गया कि इस मामले में किसी तरह की चार्जशीट दाखिल नहीं की गई थी। उनका कहना था कि उस पर लगाए गए आरोप आसान हैं मगर इसे साबित करना मुश्किल है। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -