ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे को था सुशांत सिंह का इंतजार, खुद किया ये बड़ा खुलासा

ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे को था सुशांत सिंह का इंतजार, खुद किया ये बड़ा खुलासा
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत कभी रिलेशन में थे। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन उनका रिश्ता इससे पहले टूट गया था। सुशांत संग रिश्ता टूटना अंकिता को भारी पड़ा था। इस दर्द से हील होने में उन्हें बहुत समय लगा। उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका प्रभाव पड़ा था। 7 वर्ष दोनों ने डेट किया था। मगर क्या आप जानते हैं ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे सुशांत के इंतजार में थीं। उन्होंने लगभग ढाई साल तक सुशांत का इंतजार किया था।

बिग बॉस 17 में जाने से पहले अंकिता ने इंटरव्यू दिया था। यहां उन्होंने सुशांत संग ब्रेकअप पर बात की थी। अंकिता लोखंडे बोलती हैं- ढाई वर्षों तक मैं उम्मीद करती रही कि चीजें ठीक हो जाएंगी। फिर एक दिन, 31 जनवरी को।।।मेरे घर में हमारी बहुत सारी फोटोज लगी हुई थीं। उस दिन मैंने अपनी मां को हम दोनों की सारी तस्वीरें हटाने को बोला। क्योंकि आपको अपने जीवन में किसी और के आने के लिए जगह बनानी होगी। अंकिता लोखंडे ने बताया कि मां ने सुशांत संग उनकी सारी तस्वीरें हटाईं और उन्हें फाड़ दिया था। उस दिन अंकिता बहुत रोई थीं।

अंकिता ने कहा- मैंने मां से कहा, जब तक सुशांत यहां है कोई और मेरी जिंदगी में नहीं आ पाएगा। मैं तस्वीरें हटाना नहीं चाहती थी, इसलिए मां को ऐसा करने को कहा। मैं कमरे के अंदर गई, मेरी मां ने तस्वीरें हटाईं, उन्हें फाड़ा। मैं बहुत रोई। ये सब कुछ खत्म होने जैसा था। मैंने इंतजार किया था। सबकुछ किया। फिर 6 महीने बाद विक्की मेरी जिंदगी में आए। अंकिता-विक्की की दिसंबर 2021 में शादी हुई थी। वहीं सुशांत का 2020 में निधन हो गया था।

एल्विश यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें, आरोपी राहुल की डायरी से खुलेंगे कई राज

फैंस को बड़ा झटका! TV पर बंद होने जा रहा है ये मशहूर शो

VIDEO! फूलझड़ी हाथ में लेकर तेजस्वी प्रकाश ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर लोटपोट हुए फैंस

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -