अनुराग कश्यप की चार बेहतरीन फिल्में जो आपके दिमाग पर छोड़ेंगी गहरा असर

अनुराग कश्यप की चार बेहतरीन फिल्में जो आपके दिमाग पर छोड़ेंगी गहरा असर
Share:

अनुराग कश्यप हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और बेहतरीन फिल्ममेकर्स में शामिल हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से हमेशा नया और अनोखा दृष्टिकोण पेश किया है। 10 सितंबर 1972 को यूपी के गोरखपुर में जन्मे अनुराग कश्यप ने अपने करियर की शुरुआत 90's में मुंबई में की। शुरुआत में उन्होंने अभिनेता के रूप में काम किया, लेकिन बाद में निर्देशक और निर्माता बनकर अपनी पहचान बनाई। यहां हम उनकी चार बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं, जो ओटीटी प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हैं और देखने के बाद आपके दिमाग पर गहरा असर डाल सकती हैं।

1. लस्ट स्टोरीज़ (2018)

फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज़’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने अकेले नहीं किया था। इस फिल्म को उन्होंने जोया अख्तर, करन जौहर, और दिबाकर बनर्जी के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियों को एक साथ पेश किया गया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानियां समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं और देखने के बाद आपके दिमाग में गहरा प्रभाव छोड़ सकती हैं।

2. अग्ली (2014)

‘अग्ली’ फिल्म का निर्देशन भी अनुराग कश्यप ने किया था। यह फिल्म एक स्ट्रगलर एक्टर की कहानी को दर्शाती है और समाज में फैली बुराइयों को बहुत ही सजीव तरीके से दिखाती है। फिल्म की कहानी के चलते दर्शक गहरे विचारों में डूब जाते हैं। इस फिल्म में रोनित रॉय, राहुल भट्ट, आलिया भट्ट, और सुरवीन चावला जैसे कलाकार नजर आते हैं। आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

3. देव डी (2009)

‘देव डी’ फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया और यह फिल्म प्रसिद्ध ‘देवदास’ (2002) से प्रेरित थी। हालांकि, इस फिल्म में बहुत से लव मेकिंग सीन शामिल थे। फिल्म की कहानी देव (अभय देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बचपन की प्रेमिका पारो (माही गिल) से रिश्ता टूटने के बाद नशे और लड़कियों के चक्कर में फंस जाता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4. रमन राघव 2.0 (2016)

‘रमन राघव 2.0’ फिल्म का निर्देशन भी अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, विक्की कौशल, सोफिया धुलिपाला, और मुकेश छाबड़ा जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म की कहानी एक पागल साइको हत्यारे रमन और पुलिस ऑफिसर राघवन के बीच की भिड़ंत को दर्शाती है। फिल्म की कहानी काफी अनोखी और प्रभावित करने वाली है। आप इस फिल्म को जी5 पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं। अनुराग कश्यप की ये चार फिल्में निश्चित रूप से आपके देखने के अनुभव को खास बनाएंगी और आपके दिमाग पर गहरा असर छोड़ेंगी।

आखिर खाने में थूकने का 'मकसद' क्या? नोएडा से चाँद, बागपत से गुलजार का Video

दीपिका पादुकोण से अस्पताल मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, सामने आया VIDEO

विनेश फोगट को टिकेट मिलने के विरोध में उतरे स्थानीय नेता, कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -