भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी

भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी
Share:

दुनिया में हर देश की अपनी संस्कृति, परंपराएं, और भाषा होती हैं। जैसे भारत में हिंदी एक प्रमुख भाषा है, वैसे ही अन्य देशों में भी कई भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा और किन-किन देशों में हिंदी भाषा का इस्तेमाल होता है? आज हम आपको बताएंगे कि किन देशों में हिंदी का चलन सबसे अधिक है।

हिंदी भाषा की लोकप्रियता: हिंदी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत में करीब 43.63% लोग हिंदी बोलते हैं। आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में लगभग 80 करोड़ लोग हिंदी समझ और बोल सकते हैं। कई देशों में हिंदी का उपयोग स्कूलों, कार्यालयों, और दैनिक जीवन में होता है, जिससे यह भाषा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

किन देशों में बोली जाती है हिंदी?: बहुत से लोग सोचते हैं कि हिंदी केवल भारत में ही बोली जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत के अलावा भी कई देशों में हिंदी बोली जाती है। इन देशों में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, यमन, युगांडा, त्रिनिडाड और टोबैगो, कनाडा जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

फ़िजी में हिंदी का विशेष स्थान: फ़िजी दक्षिण प्रशांत महासागर का एक छोटा सा द्वीप देश है, जहां हिंदी आधिकारिक भाषा के रूप में मानी जाती है। यहां की हिंदी अवधी भाषा से काफी मिलती-जुलती है, और इसमें रामायण और अवध क्षेत्र का गहरा प्रभाव है। ब्रिटिश शासन के समय, भारतीय मजदूरों को यहां गन्ने की खेती के लिए लाया गया था, और तभी से यहां हिंदी का प्रचलन शुरू हुआ। आज भी यहां की हिंदी में पुरानी अवध क्षेत्र की शब्दावली का प्रयोग होता है।

हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता: फिजी में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में हैं, और वहां हिंदी का व्यापक प्रयोग होता है। 'द इकोनोमिस्ट' के अनुसार, 1977 में फिजी की कुल जनसंख्या में भारतीय मूल के लोग लगभग आधे थे। हिंदी की लोकप्रियता अब केवल फिजी या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रही है।​ भारत के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदी बोली जाती है, और यह भाषा अपनी लोकप्रियता के साथ आगे बढ़ रही है। चाहे फ़िजी हो या मॉरीशस, हिंदी ने अपनी खास पहचान बनाई है और इसे बोलने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

'शीतकालीन सत्र में इसे ठीक कर देंगे..', वक़्फ़ कानून पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

'मोदी को हटाने तक मैं नहीं मरूंगा..', खड़गे के बयान पर क्या बोले अमित शाह?

'अमित शाह मुझे खत्म करना चाहते हैं', ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -