अरोड़ा सिस्टर्स शो ला रहीं मलाइका अरोड़ा, एक्स-हस्बैंड और बॉयफ्रेंड खोलेंगे राज!

अरोड़ा सिस्टर्स शो ला रहीं मलाइका अरोड़ा, एक्स-हस्बैंड और बॉयफ्रेंड खोलेंगे राज!
Share:

अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा एक नया शो लेकर आ रहीं हैं। जी दरअसल वह ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। अभी कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक शो करने वाली हैं। जी हाँ और खबर है कि मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पर आधारित इस शो का नाम अरोड़ा सिस्टर्स होगा जो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि अब इस ओटीटी शो की वजह से मलाइका अरोड़ा के पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा।

कुछ समय पहले ही यह खबर आई है कि अब इस शो में मलाइका अरोड़ा के एक्स हस्बैंड अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक साथ नजर आएंगे। जी हाँ और यह जानने के बाद तो कई लोगों के होश ही उड़ गए हैं। सामने आने वाली एक खबर के अनुसार, अरोड़ा सिस्टर्स शो में अब मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर साथ नजर आने वाले हैं। जी हाँ और यह दोनों अलग-अलग एपिसोड में दिखाई देंगे। खबर है अरबाज खान और अर्जुन कपूर के अलावा इस शो में अमृता और मलाइका के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त भी देखने को मिल सकते हैं। जी हाँ और यह शो मलाइका और अमृता के पर्सनल लाइफ पर आधारित होगा।

आप सभी जानते ही होंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने सिब्लिंग्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। जी हाँ और यह दोनों अपने फैशन सेंस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। दोनों साथ में वक्त बिताती हैं और वेकेशन पर भी जाती हैं। दोनों अब शो में भी धमाका करने को तैयार हैं।

बादशाह के फैंस के लिए बुरी खबर, म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ रहे सिंगर

पुराने काम पर लौटी पूनम पांडे, सोशल मीडिया पर लगा रही ग्लैमर का तड़का

'द कश्मीर फाइल्स' ने दी ब्रह्मास्त्र को बड़ी टक्कर, बजट तक भी नहीं पहुंची आलिया की फिल्म!

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -