फ्रांस में भी दंगा उसे इस्लामी राष्ट्र बनाने के लिए ही हो रहा ? मौलाना की सीख जान लीजिए

फ्रांस में भी दंगा उसे इस्लामी राष्ट्र बनाने के लिए ही हो रहा ? मौलाना की सीख जान लीजिए
Share:

​पेरिस: बीते दिनों फ्रांस में हुई हिंसा की घटनाओं के कारण वहाँ का माहौल अभी तक शांत नहीं हो पाया है। इस दौरान एक मौलाना मोहम्मद तौहीदी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिमी देशों ने मुस्लिम देशों का कूड़ा इकठ्ठा (मुस्लिम शरणार्थियों को जगह देकर) करके अपनी स्थिति ख़राब कर ली है। अब, इसी परिपेक्ष्य में एक और मौलाना की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 2050 तक फ्रांस मुस्लिम देश बन जाएगा। यह वीडियो मार्च 2019 का बताया जा रहा है। 

इस वीडियो में इजराइल की अल-अक्सा मस्जिद के मौलवी अबू ताकी अल-बिन-अल-दारी दिखाई दे रहे हैं, जो कह रहे हैं कि, वर्ष 2050 तक फ्रांस में मुस्लिमों की संख्या बढ़ जाएगी। वो कह रहे हैं कि हमें गणना करनी चाहिए कि मुस्लिमों का ख़ुद का देश होना चाहिए, जहाँ वे अपने इस्लाम को लाएंगे, अपने प्रकाश को फैलाएंगे और पश्चिमी देशों में अल्लाह के दया के साथ जिहाद के जरिए इस्लाम का प्रचार करेंगे। मौलवी आगे कहते हैं कि, 'मुस्लिमों ने पोलैंड और ऑस्ट्रिया पर जीत हासिल कर ली है। इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लोग आगे बढ़कर आयरलैंड की राजधानी डबलिन तक पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने नमाज़ अदा की।'

मौलाना कहते हैं कि इस्लाम पूरी दुनिया में तीन तरीकों से फैलेगा। पहला तरीका है इस्लाम का प्रचार करके, दूसरा तरीका है जजिया (जिन्दा रहने देने के लिए गैर-मुस्लिमों से लिया जाने वाला टैक्स) लेकर और तीसरा तरीका है अल्लाह के करम से जंग लड़कर।' मौलाना आगे कहते हैं कि हमें इसे जारी रखना चाहिए जब तक कि पूरी दुनिया में इस्लामी झंडे के नीचे न आ जाए। 

 

बता दें कि, दुबई के एक मुस्लिम नेता ने भी फ्रांस में हुए हिंसा को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि उस दिन जल्दी ही यूरोप में ज्यादा कट्टरपंथी और आतंकवादी नज़र आएँगे। इसका कारण केवल यह होगा कि वे लोग (पश्चिमी देश) निर्णय लेने में असमर्थ हैं या फिर राजनीतिक रूप से सही दिखने का प्रयास कर रहे हैं। या शायद वे समझ रहे हैं कि वे मध्य पूर्व से ज्यादा इस्लाम और लोगों को जानते हैं। मगर क्षमा करें, यह केवल और केवल अज्ञानता है। इससे पहले मौलाना तौहीदी ने समझाया था कि पश्चिमी देशों ने मुस्लिम देशों से निकाले गए कट्टरपंथियों को अपने यहाँ पनाह दे रहे हैं, जिसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा।

कई वर्षो पहले अमेरिका में घटी थी बड़ी घटनाएं

जानिए दूध सागर के बारें में खास बातें

इन चीजों में अब आप भी बना सकते है करियर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -