राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करता था छोटी मस्जिद का आरिफ लंगड़ा, मचा बवाल

राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करता था छोटी मस्जिद का आरिफ लंगड़ा, मचा बवाल
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक मुस्लिम युवक द्वारा एक हिन्दू लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। यह घटना 25 अगस्त, 2024 को रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा क्षेत्र में हुई। अपराधी युवक का नाम आरिफ लंगड़ा है, जो कि छोटी मस्जिद के पास रहता है। आरिफ ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की, तथा जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो उसने अभद्रता की। लड़की ने शोर मचाया, जिसके पश्चात् आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आरिफ पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता रहा है। लड़की के परिजनों ने आरिफ के घर जाकर शिकायत की, मगर इसके बजाय आरिफ के परिवार वालों ने उन पर हमला कर दिया। आरिफ के परिवार के सदस्य लाठी-डंडों से विरोध करने वालों पर हिंसक हमला कर दिए। इस घटनाक्रम के पश्चात् स्थिति तनावपूर्ण हो गई, तथा लोगों ने आरिफ के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आरिफ के परिवार की हिंसा का जवाब भी दिया। फिर, स्थानीय लोग सरस्वती नगर पुलिस थाने पर जाकर भी प्रदर्शन करने लगे, तथा आरिफ की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने स्थिति को संभाला एवं आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पहले मामला शांत हो गया था, मगर बाद में स्थिति फिर बिगड़ गई। सरस्वती नगर पुलिस थाने के प्रभारी ने पुष्टि की कि अब कोटा इलाके में शांति है तथा लोगों को समझा-बुझा दिया गया है। अपराधी आरिफ के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, 3 जवान हुए शहीद

शर्मनाक! गुजरात में 3 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, थाने पहुंचकर लोगों ने मचाया हंगामा

BJP का बंगाल बंद शुरू, जगह-जगह रोकी ट्रेनें

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -