कांगो में गिरा सेना का विमान, 30 की मौत

कांगो में गिरा सेना का विमान, 30 की मौत
Share:

कांगों। सेना का एक विमान डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आॅफ कांगो में दुर्घटना का शिकार हो जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दर्जनभर से भी अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना है। हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि, जिस स्थान पर यह विमान गिरा है वहाॅं पर किसी के भी जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है। दुर्घटना किस तरह से हुई इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दुर्घटना के बाद इसका ब्लैक बाॅक्स और वाॅइस डाटा तलाशा जा रहा है।

माना जा रहा है कि, इससे जाॅंच में कुछ सहायता मिल सकती है। इस विमान में हथियार और सैन्यकर्मी जा रहे थे। इस विमान में रूस का चालक दल सवार था। हालांकि विमान के नीचे गिरने के दौरान किसी तरह का धुंआ नज़र नहीं आया। विमान में लगभग 30 लोग सवार थे। उल्लेखनीय है कि, सैन्य विमानों के दुर्घनाग्रस्त होने को काफी गंभीर माना जाता रहा है।

कई बार यह बात सामने आती है कि, विमान जमीन से दागे गए राॅकेट या मिसाईल्स के शिकार हो जाते हैं या फिर, दुश्मन के क्षेत्र में इन्हें अन्य तरह से मार गिराया जाता है, लेकिन कांगों में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को लेकर प्रारंभिकतौर पर इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह पता चले कि विमान पर आतंकी या अन्य किसी विरोधी ने हमला किया था। फिलहाल मामले में जाॅंच की जा रही है।

सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह आज

भारत नहीं भेजेगा,अफगानिस्तान में इंडियन आर्मी

भारत ने दी पाकिस्तान को फायरिंग न करने की चेतावनी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -