पंजाब के कलाकार ने 7 फ़ीट ऊँची पेंटिंग बनाकर दी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई

पंजाब के कलाकार ने 7 फ़ीट ऊँची पेंटिंग बनाकर दी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर जिले के कलाकार जगजोत सिंह रूबल ने देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 7 फुट लंबी पेंटिंग बनाते हुए उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि यह पेंटिंग राष्ट्रपति भवन में लगाई जाएगी। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश की 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) एनवी रमणा ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू ने हिन्दी में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने देश की जनता को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि, ‘मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों के प्रतीक इस पवित्र संसद भवन से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, आपका भरोसा और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी काफी बड़ी ताकत होंगे।’ उन्होंने कहा कि, ‘भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट करती हूं। आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के भरोसे की अभिव्यक्ति है।’

महामहिम ने आगे कहा कि, ‘मुझे राष्ट्रपति के तौर पर देश ने एक ऐसे अहम कालखंड में चुना है जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे कर लेगा।’ उन्होंने कहा कि ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का जश्न मना रहा था, तभी मेरे सियासी जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें साल में मुझे यह नया दायित्व मिला है।

भोपाल में खुली भ्रष्टाचार की पोल, करोड़ों की लागत से बना पुल बहा

मुस्लिम आबादी बढ़ी तो सरकारी स्कूलों पर थोप दिया गया मदरसा कल्चर, 70 स्कूलों के नियम बदले

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: सर्वे कराने में देर क्यों ? इलाहबाद हाई कोर्ट ने मथुरा अदालत से मांगा जवाब

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -