बिग बॉस से निकलते ही ईशा ने खोली अभिषेक की पोल, बोली- 'उसने शो में जाने से पहले मुझे...'

बिग बॉस से निकलते ही ईशा ने खोली अभिषेक की पोल, बोली- 'उसने शो में जाने से पहले मुझे...'
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय बिग बॉस 17 से बाहर हो चुकी हैं। इविक्शन के बाद उन्होंने शो और प्रतियोगियों से जुड़े कई राज खोले। शो में जब ईशा और अभिषेक की एंट्री हुई तो उनका रिलेशन ऑन-ऑफ नजर आ रहा था। ईशा ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो चुका था मगर अभिषेक ने बिग बॉस में आने से पहले फोन किया था। ईशा ने कहा कि अभिषेक फेक हैं और वो जो शो पर दिखा रहे हैं सब ढोंग है। ईशा ने यह भी बताया कि समर्थ के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में उनके माता-पिता को भी नहीं पता था। नेशनल टेलीविजन पर खुलासा हुआ तो दोनों चौंक गए। 

बिग बॉस 17 में इस बार लोगों को लव ट्राऐंगल नजर आया। ईशा के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक की भी एंट्री हुई थी। ईशा इविक्ट हो चुकी हैं। एलिमिनेशन के बाद उन्होंने शो पर अपने रिलेशनशिप्स पर चर्चा की। उनसे पूछा गया कि उनके इविक्शन पर अभिषेक फूट-फूटकर रोए, इस पर क्या कहना है। ईशा ने जवाब दिया कि वो सब दिखावा था। अभिषेक उनके लिए नहीं बल्कि जनता को दिखाने के लिए रो रहे थे। ईशा ने कहा कि अभिषेक शो पर अपनी मेंटल हेल्थ पर इतना कुछ बोले। उन्होंने कहा कि ईशा से ब्रेकअप के पश्चात् 6 महीने तक वह डिप्रेशन में थे। ये सच नहीं है। वह 2 महीने बाद ही गोवा घूम रहे थे। यह सब उनके व्लॉग में देखा जा सकता है। ईशा ने कहा कि इसीलिए वह उन्हें नकली कुमार बोलती हैं। वह एकदम फेक हैं। 

ईशा ने कहा कि उनका अभिषेक से ब्रेकअप हो चुका था। फिर भी उन्होंने शो में जाने से पहले फोन करके कहा कि शो में नॉर्मल रहेंगे क्योंकि उन्हें अपने इमोशंस दिखाने है। ईशा ने कहा कि अभिषेक सब कुछ प्लान करके आए थे। ईशा ने समर्थ के साथ रिलेशन एवं इंटीमेट होने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके पेरेंट्स नहीं जानते थे कि समर्थ से उनकी क्या इक्वेशन है। उन्हें नेशनल टेलीविजन पर ये सब नजर आया तो शॉक्ड थे। वह बाहर आ गई हैं अब बैठकर बात करेंगी। समर्थ से शादी के सवाल पर ईशा ने कहा कि उनकी उम्र अभी शादी की नहीं है। बाद में देखा जाएगा।

'मैं स्लीवलेस पहनकर कंबल में...', विक्की जैन को लेकर मुनव्वर फारुकी की एक्स ने किया बड़ा खुलासा

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट के कारण पड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में दरार

विक्की जैन ने सबके सामने घुटनों पर बैठकर पत्नी अंकिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरी गलतियां हैं और...'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -