पति के मुंबई जाते ही पत्नी ने घर पर बुलाया प्रेमी, फिर जो हुआ उसे पुरे गांव ने देखा

पति के मुंबई जाते ही पत्नी ने घर पर बुलाया प्रेमी, फिर जो हुआ उसे पुरे गांव ने देखा
Share:

दुमका: झारखंड के दुमका जिले से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यहां 3 बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक शख्स से चल रहा था। घटना की रात प्रेमी महिला के घर आया हुआ था, इसकी खबर गांव के लोगों को लग गई। तत्पश्चात, दोनों को बांधकर उन पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। 

दरअसल, यह पूरी घटना दुमका मौजूद रामगढ़ के कुशबोना गांव की है। खबर के अनुसार, मंगलवार की रात महिला का प्रेमी चुपचाप उसके घर आया हुआ था। इसकी खबर गांव वालों को लग गई। तत्पश्चात, ग्रामीणों ने महिला के घर पर धावा बोलकर दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखा तथा बांध दिया। गांव के लोगों ने दोनों को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया गया। पहले शख्स पर सजा के तौर पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, बाद में दोनों से 20-20 हजार रुपये वसूले गए तथा बुधवार दोपहर पश्चात् दोनों को छोड़ा गया। 

खबर के अनुसार, महिला 3 बच्चों की मां है। उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है तथा कभी-कभी ही घर आता है। इस बीच महिला के गांव के ही एक शख्स से प्रेम संबंध हो गए। वह अक्सर महिला के घर आने लगा, जिसको लेकर ग्रामीणों ने पहले भी शख्स को चेतावनी दी थी, मगर मंगलवार को पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। इस घटना में पुलिस का कहना है कि मामले की खबर नहीं है। 

2015 से लेकर 2022 तक PM मोदी में नहीं आया कोई बदलाव, देखकर रिकी केज ने उम्र को लेकर पूछ डाला ये सवाल

'न्यायपालिका पर काफी बोझ, अदालतों की संख्या बढ़ने पर ही न्याय संभव..', CJI एनवी रमण ने जताई चिंता

पिकनिक मनाने गए थे निजी संस्थान के लोग, 3 की हुई मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -