इस्‍तीफा मंजूर होते ही निशा बांगरे ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

इस्‍तीफा मंजूर होते ही निशा बांगरे ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान
Share:

बैतूल: मध्य प्रदेश में इस वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपने SDM पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य शासन द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने के पश्चात् मंगलवार देर रात उन्होंने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर निशा बांगरे ने अपने समर्थकों को एक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने लिखा- मैं चुनाव लड़ूंगी। बुधवार, बृहस्पतिवार या शुक्रवार को नामांकन दाखिल करूंगी। लड़े हैं जीते हैं, लड़ेंगे जीतेंगे।

आपको बता दें कि निशा बांगरे बैतूल की आमला सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। किन्तु प्रदेश शासन द्वारा उनके त्यागपत्र पर फैसले में देरी होने की वजह से कांग्रेस पार्टी ने मनोज मालवे को उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं, अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आमला सीट पर अपना उम्मीदवार बदल सकती है। छतरपुर SDM रहीं निशा बांगरे के खिलाफ 21 अगस्त, 2023 को सिविल सेवा आचरण नियम 1985 का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

तत्पश्चात, विभागीय जांच आरम्भ की गई थी। निशा बांगरे ने अपने बैतूल स्थित आवास पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया था, इसमें सम्मिलित होने के लिए उन्होंने अनुमति मांगी थी। शासन ने अनुमति नहीं दी पर वे इसमें सम्मिलित हुईं तथा फिर सेवा से त्यागपत्र दे दिया। लेकिन शासन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया। आपको बता दें कि निशा इस मामले में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक गईं थी। उन्होंने त्यागपत्र स्वीकार कराने के लिए आमला से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकाली थी पर भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहे के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस पूरे मामले में कांग्रेस निशा के साथ खड़ी रही।

बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चक्रवात तूफ़ान हामून, जारी हुआ अलर्ट

कांग्रेस नेता का भाजपा मंत्री पर बड़ा आरोप, कहा- ' उन्होंने वोट दिलाने के लिए 25 लाख का ऑफर दिया'

'भारत अब सबसे शक्तिशाली देशों में से एक', तवांग में बोले राजनाथ सिंह

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -