पन्ना में खुलने जा रहा है एशिया का पहला डायमंड म्यूजियम

पन्ना में खुलने जा रहा है एशिया का पहला डायमंड म्यूजियम
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक नयी सौगात मिलने जा रही है जिसका इंतजार पूरे शहर क़ो काफी समय से था। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक विश्व के बेशकीमती हीरों के लिए पहचाने जाने वाले पन्ना में एशिया का पहला डायमंड म्यूजियम बनने वाला है। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है इस म्यूजियम क़ो बनाने के लिए शहर के प्राचीन तालाब धरमसागर के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र का चुनाव किया गया है।

जी दरअसल यहां कलेक्टर निवास और सर्किट हाउस भी स्थित है। वैसे इस इलाके को पहाड़ कोठी कहते हैं और यहां से शहर का दृश्य बेहद मनोरम और मनमोहक दिखाई देता है। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए पन्ना के कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा है कि, 'पन्ना को भारत मे ही नहीं अपितु पूरे विश्व मे जाना जाता है। हीरे के इतिहास, महत्व, उत्खनन, तराशने, आभूषणों में जड़ने तक की जानकारी के साथ बुंदेलखंड का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व और मन्दिरों की जानकारी एक साथ उपलब्ध कराने के लिए ये म्यूजियम बनाया जा रहा है। विदेशों में जहां भी डायमंड मिलता है, उसकी जानकारी भी यहां मिलेगी।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि, 'जिला प्रशासन इसका पूरा रोड मैप बना रहा है। इसी क्रम में हीरा उत्खनन परियोजना के कंसल्टेंस संकेत कम्युनिकेशन दिल्ली की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों में डिजाइन किए गये म्यूजियम, मंदिर एवम टेलीफिल्म्स आदि का प्रदर्शन कर जानकारी दी गयी।' खबरों के मुताबिक म्यूजियम में प्रवेश के लिए एक पोस्टकार्ड साइज का एक प्रवेश टिकट भी रखा जाने वाला है। उस टिकट के ऊपर हीरे का प्रिंट होगा। कहा जा रहा है संकेत कम्युनिकेशन के दल ने म्यूजियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया है।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -